
जिस Cannes में अपना जलवा बिखेरते हैं लोग, वहां खून से लथपथ होकर क्यों पहुंची ये लड़की?
AajTak
इस समय फ्रांस में कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. जहां लोग अपने फैशन का जलवा बिखेर रहे हैं. इस बीच एक लड़की खून से लथपथ होकर यहां आई, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
इस वक्त Cannes फिल्म फेस्टिवल दुनिया भर में चर्चा में बना हुआ है. ये इंटरनेशनल फेस्टिवल 16 मई, 2023 से फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में शुरू हुआ है, जो 27 मई, 2023 तक चलेगा. यहां आने वाले दुनिया भर के लोग अपने फैशन का जलवा बिखेरते हैं. इन सबके बीच एक लड़की खून से लथपथ होकर यहां पहुंची. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दरअसल वो रूस यूक्रेन युद्ध का विरोध करने के लिए ऐसा कर रही थी. उसकी खूब तारीफ भी हो रही है.
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शन करने वाली लड़की ने रूसी झंडे के रंग वाली ड्रेस पहनी हुई थी. वीडियो में देखा गया कि वो रेड कार्पेट पर चलकर आती है. फिर सीढ़ियों पर रुककर फोटोग्राफर्स से तस्वीरें लेने को बोलती है. जब वो तस्वीर लेने लगते हैं, तभी वो अपने ऊपर नकली खून गिरा लेती है. फिर सिक्योरिटी से एक शख्स वहां आता है और उसका हाथ खींचकर उसे वहां से बाहर ले जाता है. बताया जा रहा है कि इस लड़की ने ऐसा कर यूक्रेन के प्रति अपने समर्थन को जाहिर किया है. वो तस्वीर क्लिक करवाते वक्त कैमरे को देखते हुए हंसती रही.
Ukraine 🇺🇦/ 🇷🇺 Russia At Festival de Cannes 🇫🇷, a woman with a beautiful Dress in the colours of Ukraine, was covered with false blood in protest against the Russian-led war in Ukraine. Bravo 👏 Madame pic.twitter.com/mQymcQS24h
हिरोशिमा से बाखमुत की तुलना
उसने यूक्रेन के प्रति अपना समर्थन ऐसे वक्त पर जाहिर किया है, जब यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने जी7 सम्मेलन में रूस द्वारा बाखमुत को पहुंचाए गए नुकसान की तुलना जापान के हिरोशिमा से की है, जहां परमाणु बम गिराया गया था. यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में मौजूद बाखमुत से बेहद भयानक तस्वीरें सामने आ रही हैं. रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को 15 महीने का वक्त हो गया है. यूक्रेनी लोग जिस खून खराबे को झेल रहे हैं, उसके विरोध में दुनिया भर के प्रदर्शनकारी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं.
पहले भी हुआ था ऐसा प्रदर्शन

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










