
जिस Britain की सलाह पर India ने बढ़ाया Vaccine Dose का गैप, अब उसी ने अंतर कम करने का ऐलान कर डाला
Zee News
भारत सरकार ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज के बीच के अंतराल को बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने की घोषणा की थी. कहा जा रहा है कि सरकार ने ब्रिटेन और विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह पर ऐसा किया है. अब ब्रिटेन ने दूसरी डोज को 12 हफ्ते के बजाये आठ हफ्तों में देने का ऐलान कर दिया है.
लंदन: भारत (India) ने जहां कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की दोनों डोज के गैप को बढ़ाने का फैसला लिया है. वहीं, ब्रिटेन (Britain) ने इस अंतर को कम कर दिया है. यहां गौर करने वाली बात यह है भारत ने ब्रिटेन और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सलाह पर ही ऐसा किया था. ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी है. ट्वीट में कहा गया है कि वैक्सीन की दूसरी डोज 12 हफ्ते के बजाये आठ हफ्तों में दी जाएगी. Today the government said COVID vaccine second dose appointments will be brought forward from 12 to 8 weeks. NHS इंग्लैंड ने बताया कि सरकार ने COVID वैक्सीन की दूसरी खुराक 12 सप्ताह के जगह 8 सप्ताह पर देने का फैसला लिया है. ट्वीट में कहा गया है, ‘लोगों को टीका लेना जारी रखना चाहिए. इसके लिए एनएचएस से संपर्क करने की आवश्यकता नहीं है. जिन लोगों को अपने अपॉइंटमेंट को आगे बढ़ाना चाहिए, उन्हें बताया जाएगा कि वे ऐसा करने में कब सक्षम होंगे’. People should continue to attend appointments and don't need to contact the NHS. Those who should move their appointment forward will be told when they are able to do so.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



