
जिस Bank से दिनदहाड़े लूटा ढेर सारा कैश, अगले दिन फिर वहीं पहुंच गया, लेकिन इस बार काम नहीं आई किस्मत
Zee News
अमेरिका में एक अपराधी ने जो किया है उसे जानने के बाद आपके लिए भी यह तय करना मुश्किल हो जाएगा कि वो नासमझ है, बेवकूफ या फिर कुछ और. क्योंकि पहली बार जिस बैंक में उसने लूटपाट की, अगले दिन फिर उसी बैंक को लूटने पहुंच गया और धरा गया.
वॉशिंगटन: अमेरिका (America) में एक चोर (Thief) ने कुछ ऐसा कर दिखाया है कि पुलिस भी हैरान हो गई है. वैसे चोर की हरकत जानने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि उसे बेवकूफ कहें, नासमझ या फिर कुछ और. ऐसा इसलिए कि दिनदहाड़े बैंक (Bank) से भारी मात्रा में पैसा लूटने के बाद चोर दूसरे दिन वापस उसी बैंक में पहुंच गया. हालांकि, इस बार किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया और पुलिस ने उसे दबोच लिया.
‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है. 33 वर्षीय सैमुअल ब्राउन (Samuel Brown) ने न्यूहोप स्ट्रीट चेज की शाखा में लूटपाट की थी. वो दिनदहाड़े कैशियर को डराकर बड़ी मात्रा में नकदी लेकर फरार हो गया था. इस डकैती की वारदात से पुलिस सकते में थी और आरोपी को खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा था. हालांकि, इससे पहले कि पुलिस उस तक पहुंचती वो खुद ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



