
जिस स्कूल में पढ़ाई की, उसी में घुसकर की चोरी, रजिस्टर में लिखा- 'I am Sorry, So Happy'
AajTak
राजस्थान के भीलवाड़ा में पुलिस ने चोरी के आरोप में 4 लड़कों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि इनमें एक आरोपी ने जिस स्कूल में कभी पढ़ाई की थी, उसी में घुसकर सीलिंग फैन चुराया और रजिस्टर में 'आईएम सॉरी, सो हैप्पी' लिख दिया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कई जगहों पर चोरी की है.
राजस्थान की भीलवाड़ा पुलिस ने चोरी के चार ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने चाय-कॉफी की दुकान बंद कर अपनी गैंग बनाई. इसके बाद आरोपियों ने उस स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिसमें उन्होंने कभी खुद पढ़ाई की थी. स्कूल से सीलिंग फैन खोलते समय रजिस्टर पर पैर लगा तो ''आई एम सॉरी, सो हैप्पी'' लिख दिया.
चोरी के आरोपियों ने तीन स्कूलों को निशाना बनाया. इनमें से एक आरोपी भीलवाड़ा के निंबाहेड़ा जाटान सरकारी स्कूल का पुरातन छात्र है.
एक आरोपी भीलवाड़ा शहर में चाय कॉफी की दुकान चलाता था. यह आरोपी बाद में करेड़ा में देवगढ़ रोड पर किराए का कमरा लेकर रहने लगा और अपनी जरूरतों के साथ शौक को पूरा करने के लिए साथियों के साथ मिलकर चोरों की गैंग बनाई.
14 सितंबर को स्कूल में की थी चोरी, खोल ले गए थे सीलिंग फैन
करेड़ा थाना अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को निंबाहेड़ा जाटान गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चोरी हो गई थी. इस मामले में करेड़ा में देवगढ़ रोड से 4 आरोपियों को पकड़ा गया. इनमें से रायपुर थाना क्षेत्र के बागोलिया का गजराज सिंह, सुखदेव सेन, रतन कुमावत और करेड़ा थाना क्षेत्र के मनोहरपुरा का मुकेश सालवी शामिल हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









