
जिस रॉकेट में जेफ बेजोस गए थे अंतरिक्ष, अब खरीदा जा सकता है उसका मिनी वर्जन
AajTak
कुछ समय पहले Amazon के पूर्व CEO जेफ बेजोस ने ब्लू ओरिजिन न्यू शेफर्ड रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष की सैर की थी. अब इस रॉकेट जैसे दिखने वाले मॉडल को खरीदा जा सकता है और लॉन्च भी किया जा सकता है.
कुछ समय पहले Amazon के पूर्व CEO जेफ बेजोस ने ब्लू ओरिजिन न्यू शेफर्ड रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष की सैर की थी. अब इस रॉकेट जैसे दिखने वाले मॉडल को खरीदा जा सकता है और लॉन्च भी किया जा सकता है. दरअसल, मॉडल रॉकेट मेकर Estes ने न्यू शेफर्ड रॉकेट का 1/66th स्केल मॉडल रिलीज किया है और इसे प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया है. यानी अब कोई भी इसे खरीद सकता है और इस मिनी स्पेसक्राफ्ट को हवा में 400 फीट तक लॉन्च कर सकता है. Estes का वर्जन रियल वर्जन जैसा ही दिखता है. पिछले महीने जेफ बेजोस ने न्यू शेफर्ड रॉकेट में बैठकर अंतरिक्ष की सैर की थी. Estes रॉकेट की अकेले की कीमत $69.99 (लगभग 5,189 रुपये) रखी गई है. लेकिन, अगर आपके पास पहले से लॉन्च पैड नहीं है, तो आपको स्टार्टर सेट के लिए अलग से पैसे खर्च करने होंगे. इस सेट में रॉकेट, एक लॉन्च पैड, एक इलेक्ट्रॉनिक लॉन्च कंट्रोलर, एक इंजन का पैक और एक रिकवरी वैडिंग शामिल रहेगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










