
जिस देश में पानी से सस्ता था पेट्रोल-डीजल, वहां अब क्यों भड़के लोग?
AajTak
यूएई अपने तेल भंडार के लिए जाना जाता है. यूएई में लोगों को तेल सस्ते में मिलता रहा है लेकिन अब सरकार पेट्रोल-डीजल पर सब्सिडी कम कर रही है. जुलाई महीने में पेट्रोल, डीजल की कीमतें रिकॉर्ड 4.63 दिरहम प्रति लीटर (100 रुपये) तक पहुंच गई है. जनवरी 2022 के बाद से ईंधन की कीमतों में लगभग 75 फीसदी का इजाफा हुआ है.
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कुछ साल पहले तक पेट्रोल, डीजल बोतलबंद पानी से ज्यादा सस्ता मिलता था लेकिन जुलाई में ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. अधिकतर पेट्रोलियम निर्यातक देशों में पेट्रोल, डीजल की कीमतें यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से 70 फीसदी से अधिक बढ़ी हैं. पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से यूएई के लोग परेशान हैं और इसे लेकर सरकार से शिकायतें कर रहे हैं.
हालांकि, जुलाई में ईंधन की कीमतें बढ़ने के बाद भी यूएई में पेट्रोल, डीजल की कीमतें अमेरिका और ब्रिटेन से कम हैं लेकिन यूएई में लोग सस्ते ईंधन को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं.
यूएई में पेशे से इंजीनियर सुहैल अल बसताकी कहते हैं, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की हर कोई शिकायत कर रहा है. यह हद से ज्यादा महंगा हो गया है.
यूएई में अन्य खाड़ी देशों की तुलना में ईंधन की कीमत ज्यादा
यूएई में ईंधन की कीमतें जुलाई में अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई है. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से ऐसा हुआ है लेकिन यूएई में अब भी ईंधन 117 देशों की तुलना में सस्ता मिल रहा है.
यूएई में खुदरा ईंधन की कीमतें जुलाई में रिकॉर्ड 4.63 दिरहम प्रति लीटर (करीब 100 रुपये प्रति लीटर) तक पहुंच गई है. जनवरी 2022 के बाद से ईंधन की कीमतों में लगभग 75 फीसदी का इजाफा हुआ है. साल की शुरुआत में सुपर 98 पेट्रोल की कीमत 2.65 दिरहम प्रति लीटर (57 रुपये प्रति लीटर) थी, जो जुलाई में बढ़कर 4.63 दिरहम प्रति लीटर (100 रुपये प्रति लीटर) हो गई.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








