
जिस खजाने पर फूल रहे PAK आर्मी चीफ असीम मुनीर, जानिए उस Reko Diq खदान में कितना सोना?
AajTak
Pakistan के आर्मी चीफ Asim Munir का कहना है कि पाकिस्तान खजाने पर बैठा हुआ है और ये खजाना है बलूचिस्तान में मौजूद रेको दिक खदान, जिसमें 1995 में खुदाई शुरू की गई थी, लेकिन फिर ये विवाद में फंस गई और खनन पर भी ब्रेक लग गया.
पाकिस्तान ने बड़ा आर्थिक संकट (Pakistan Economic Crisis) झेला है और IMF से लेकर World Bank तक से बड़ी आर्थिक मदद मिलने के बावजूद देश के हालात बदहाल बने हुए हैं. महंगाई से जनता कराह रही है, तो पाकिस्तान इकोनॉमी पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता ही जा रहा है. लेकिन इस बीच बीते दिनों पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर (Asim Munir) ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 'हम जल्द देश पर कर्ज का बोझ कम कर लेंगे और दुनिया के सबसे समृद्ध देशों में एक बन जाएंगे.' अपने इस बयान के दौरान उन्होंने एक खजाने का जिक्र किया, जो बलूचिस्तान प्रांत में मौजूद Reko Diq गोल्ड माइन है. आइए जानते हैं कैसे ये पाकिस्तान के दिन बदल सकती है?
किस खजाने पर इतरा रहे आसिम मुनीर? सबसे पहले नजर डालते हैं पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के बयान पर, जो उन्होंने पाकिस्तानी जंग मीडिया ग्रुप को दिए एक इंटरव्यू के दौरान दिया और इसमें उन्होंने तमाम बड़े दावे किए हैं. मुनीर ने कहा कि Pakistan दुर्लभ खनिजों के भंडार पर बैठा हुआ है, हम जल्द ही अपना कर्ज कम कर देंगे और दुनिया के सबसे समृद्ध समाजों में से एक बन जाएंगे. उन्होंने बलूचिस्तान प्रांत में मौजूद रेको दिक खदान को एक खजाना करार दिया और बताया कि अगले साल से हम कम से कम 2 अरब डॉलर प्रतिवर्ष उत्पादन शुरू कर देंगे. उन्होंने एक और बड़ा दावा किया कि चीन अगर इसमें शामिल रहता है, तो यह परियोजना अरबों डॉलर कमाएगी, जिससे राष्ट्रीय कर्ज को खत्म किया जा सकेगा.
PAK को संकट से उबार सकती है रेको दिन अब बड़ा सवाल ये कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर (Pakistan Army Chief Asim Munir) को क्यों लगता है कि पाकिस्तान का भविष्य बलूचिस्तान की इस रेको दिक खदान (Reko Diq) में दफन है और इसके जरिए न सिर्फ बदहाल पाक की कंगाली दूर हो सकती है, बल्कि वो अमीर देशों की लिस्ट में शामिल हो सकता है? तो इस खदान के बारे में विस्तार से जान लेना जरूरी है.
आर्थिक बदहाली के शिकार पाकिस्तान के बलूच प्रांत में सोने और तांबे की कई खदानें मौजूद हैं, जिनके जरिए झटके में इकोनॉमी को बूस्ट मिल सकता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो यहां मौजूद इन खानों में सैकड़ों टन Gold-Copper भरा पड़ा है. इनमें सबसे बड़ी है रेको दिन खदान, जिसका दोहन पाकिस्तान को संकट से उबारने वाला साबित हो सकता है. हालांकि, इस खजाने के बारे में पता होने के बावजूद पाकिस्तान इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है.
करोड़ों टन सोने-तांबे का भंडार रायटर्स की एक पुरानी रिपोर्ट की मानें तो Pakistan का बलूचिस्तान वह हिस्सा है जो प्राकृतिक संसाधनों के लिहाज से काफी समृद्ध माना जाता है और यहां के चगाई जिले के रेको दिक में स्थित Reko Diq के रूप में एक बेहद महत्वपूर्ण एसेट मौजूद है. ये ईरान और अफगानिस्तान से जुड़ी सीमा के पास एक सुप्त ज्वालामुखी के पास स्थित है और इसमें करोड़ों टन सोने-तांबे का भंडार है. रिपोर्ट में जताए गए अनुमान के अनुसार, इसमें करीब 590 करोड़ टन का खनिज भंडार है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यहां प्रति टन खनिज भंडार में करीब 0.22 ग्राम सोना और करीब 0.41 फीसदी तांबा मिल सकता है.
1995 में खुदाई शुरू, 2011 में लगा ब्रेक करीब 35 साल पहले 1995 में रेको दिक में पहली बार खुदाई की शुरुआत की गई थी और शुरुआती चार महीने में ही यहां से 200 किलोग्राम सोना और 1700 टन तांबा निकाला गया था. उस समय एक्सपर्ट्स ने उम्मीद जताई थी कि खान में 40 करोड़ टन सोना मौजूद हो सकता है. इस खदान में मौजूद सोने की अनुमानित कीमत करीब 2 ट्रिलियन डॉलर बताई गई थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








