
जिस कंपनी में कभी काम नहीं किया, वहीं से आ गया नौकरी खत्म होने का मेल, वायरल हुआ मामला
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब लेकिन सोचने पर मजबूर कर देने वाला मामला चर्चा में है. एक महिला को दिसंबर 2025 में नौकरी से निकाले जाने का टर्मिनेशन ईमेल मिला, जबकि वह उस कंपनी में काम ही नहीं करती थीं. यह ईमेल इतना चौंकाने वाला था कि कुछ पलों के लिए उनकी सांसें थम सी गईं.
इस पूरी घटना को महिला के पति साइमन इंगारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया. अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि जैसे ही उनकी पत्नी ने 'टर्मिनेशन ईमेल' देखा, उनका दिल बैठ गया. वह कुछ सेकंड के लिए बिल्कुल जमी हुई सी रह गईं. उनके मन में कई सवाल एक साथ आने लगे. क्या उन्होंने कोई डेडलाइन मिस कर दी. क्या ऑफिस में उनसे कोई बड़ी गलती हो गई. या फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जो नहीं कहना चाहिए था.
साइमन इंगारी ने लिखा कि उस एक ईमेल ने उनकी पत्नी को पूरी तरह हिला दिया. लेकिन जब दोनों ने ध्यान से ईमेल पढ़ा, तो सच्चाई और भी हैरान करने वाली निकली. दरअसल, वह ईमेल उस कंपनी से आया था, जिसमें उनकी पत्नी ने कभी काम ही नहीं किया था. यानी एक ऐसी कंपनी ने नौकरी खत्म होने का नोटिस भेज दिया, जहां वह कभी कर्मचारी रही ही नहीं.
देखें वायरल पोस्ट
इस लापरवाही को लेकर साइमन ने कंपनी के एचआर विभाग पर भी तंज कसा. उन्होंने लिखा, “प्रिय एचआर, अगली बार ईमेल आईडी थोड़ा और ध्यान से जांच लिया करें. कोई और होता तो सच में दिल का दौरा पड़ सकता था.”

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










