
जिला निर्वाचन अधिकारी के अकाउंट से BJP का ट्वीट हुआ रीट्वीट, AAP ने घेरा तो DEO की आई सफाई
AajTak
आप सांसद संजय सिंह ने नई दिल्ली विधानसभा के जिला चुनाव अधिकारी पर बीजेपी की एक पोस्ट को एक्स पर रीपोस्ट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'भारत के इतिहास में पहली बार, नई दिल्ली के इलेक्शन ऑफिसर ने चोरी-चोरी चुपके-चुपके बीजेपी के ट्वीट को रीट्वीट करने चालू किए. अब नई दिल्ली विधानसभा के जिला निर्वाचन अधिकारी कह रहे हैं “जब प्यार किया तो डरना क्या?”
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने नई दिल्ली जिला चुनाव अधिकारी पर घंटो तक बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट को प्रचारित करने का आरोप लगाया है. आप ने DEO के खिलाफ केंद्रीय चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया और उन पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी. वहीं, आप के आरोपों पर DEO ने अपनी ओर से स्पष्टीकरण भी जारी किया है.
आप सांसद ने नई दिल्ली विधानसभा के जिला चुनाव अधिकारी पर बीजेपी की एक पोस्ट को एक्स पर रीपोस्ट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'भारत के इतिहास में पहली बार, नई दिल्ली के इलेक्शन ऑफिसर ने चोरी-चोरी चुपके-चुपके बीजेपी के ट्वीट को रीट्वीट करने चालू किए. अब नई दिल्ली विधानसभा के जिला निर्वाचन अधिकारी कह रहे हैं “जब प्यार किया तो डरना क्या?”
बीजेपी ज्वाइन करेंगे DEO: संजय सिंह
संजय सिंह ने आगे दावा किया कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने अब BJP ज्वाइन करके खुलेआम प्रचार करने का निर्णय लिया. कल सुबह 11 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी बीजेपी कार्यालय में औपचारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होंगे.
आप ने उसी डीईओ के खिलाफ केंद्रीय चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था और उन पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी.
आप ने DEO के खिलाफ केंद्रीय चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया और उन पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी. वहीं, आम आदमी पार्टी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए DEO ने प्रतिक्रिया दी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










