
जियो का जबरदस्त ऑफर! सस्ते में मिल रहा JioPhone Next, 209 रुपये की EMI पर खरीद सकते हैं आप
AajTak
JioPhone Next Discount: जियो फोन नेक्स्ट को आप सस्ते में खरीद सकते हैं. इस फोन पर काफी ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है. स्मार्टफोन में 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरे ऑफर्स.
Jio ने जब अपना पहला जियो फोन लॉन्च किया है, तो खरीदने वालों की लाइन लग गई. मगर जियो फोन 2 को उतनी सफलता नहीं मिली. इसके बाद कंपनी ने JioPhone Next लॉन्च किया, जिससे ब्रांड को बहुत उम्मीद थी. हालांकि, इस फोन को भी लोगों को कोई खास तवज्जो नहीं दी.
अब यह फोन डिस्काउंट पर मिल रहा और अपने बजट में एक अच्छा ऑप्शन है. दरअसल, पहले जियो फोन के बाद लोगों को उम्मीद थी कि Jio का स्मार्टफोन बहुत ही कम कीमत पर आएगा.
ऐसा हुआ नहीं और लोगों ने इस फोन पर ज्यादा फोकस नहीं किया. हालांकि, अब यह डिस्काउंट के बाद 4,449 रुपये में मिल रहा है, जो एक अच्छी डील है. इसे आप EMI पर भी खरीद सकते हैं.
जियो के स्मार्टफोन को आप 4449 रुपये की कीमत पर Amazon से खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था. हालांकि, जियो एक्सचेंज ऑफर पर ये डिवाइस 4,499 रुपये में बेच रहा है.
ऐमेजॉन पर आपको एक्सचेंज ऑफर की जरूरत नहीं होगी. यह एक अच्छी डील है क्योंकि आप इस फोन को 5000 से कम में खरीद पाएंगे. ऐमेजॉन पर डिवाइस 209 रुपये की EMI पर भी मिल रहा है.
स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 215 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 2GB RAM और 32GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है. हैंडसेट एंड्रॉयड पर बेस्ड Pragati OS पर काम करता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










