
जिम का भी काम करेगी ये साइकिल! बुजुर्ग का जुगाड़ देख आप भी कहेंगे- चीज मजेदार है!
AajTak
वीडियो में सुधीर भावे को उनके कई अनोखे साइकिल डिज़ाइन दिखाते हुए देखा जा सकता है, जिनमें से एक ऐसा है जो जिम में मिलने वाली एलिप्टिकल मशीन की तरह ऊपरी शरीर का व्यायाम कराता है.
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो साझा करते हैं जो लोगों को प्रेरित कर सकें. इसी क्रम में उन्होंने वडोदरा, गुजरात के 75 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर सुधीर भावे की सराहना की, जिन्होंने सस्ती फोल्डेबल और फिटनेस साइकिलें बनाई हैं.
वीडियो में सुधीर भावे साइकिल की अपनी अनोखी डिजाइन दिखा रहे हैं. दिखने में एक सामान्य साइकिल की तरह है, लेकिन इसे कई तरह से यूज किया जा सकता है.ये जिम में मिलने वाली एलिप्टिकल मशीन की तरह भी काम करती है और इससे शरीर की एक्सरसाइज भी होती रहती है. उन्होंने एक इलेक्ट्रिक साइकिल भी बनाई है, जो बैटरी खत्म होने पर मैन्युअल साइकिल में बदल जाती है.
वीडियो में देखें
महिंद्रा ने भावे की कड़ी मेहनत की तारीफ की और कहा कि इनोवेशन करने का जज्बा से युवाओं तक सीमित नहीं है. साथ ही सुधीर भावे प्रोत्साहन देने के लिए, बिजनेस टायकून ने उनके प्रोजेक्ट्स के लिए महिंद्रा के वडोदरा वर्कशॉप का इस्तेमाल करने के लिए भी आमंत्रित किया. महिंद्रा द्वारा एक्स पर साझा किए गए भावे के काम के वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी, जिसे 1 लाख से अधिक बार देखा गया और पॉजिटिव रिएक्शन की बाढ़ आ गई, बहुत सारे नेटिजंस भावे के इनोवेशन से प्रभावित हुए.
'आप 'रिटायर्ड' नहीं, आप अपने जीवन के सबसे सक्रिय और इनोवेटिव दौर में'
वीडियो साझा करते हुए महिंद्रा ने लिखा, आज मेरी इनबॉक्स में यह अद्भुत कहानी आई. मैं सुधीर भावे के कुछ नया करने के जज्बे को नमन करता हूं. और अगर आप हमारे वडोदरा फैक्ट्री की वर्कशॉप का उपयोग अपने प्रयोगों के लिए करना चाहते हैं, तो मुझे बताएं. साथ ही उन्होंने लिखा नहीं सुधीर, आप 'रिटायर्ड' नहीं हैं. आप अपने जीवन के सबसे सक्रिय और इनोवेटिव दौर में हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










