
जिनका ब्लड ग्रुप नहीं है 'O', उन्हें इस बीमारी का खतरा है ज्यादा
AajTak
अगर आपको डायबिटीज है तो लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव कर टाइप-2 डायबिटीज को दूर रखा जा सकता है. हालांकि, अनहेल्दी लाइफस्टाइल से अलग, ऐसी बहुत सी बातें हैं जो शरीर में इस बीमारी के खतरे को ट्रिगर कर सकती हैं.
देश में लगभग सात करोड़ लोग साइलेंट किलर कहे जाने वाली बीमारी डायबिटीज से लड़ रहे हैं. इसीलिए भारत को दुनिया की डायबिटीज कैपिटल भी कहा जाता है. 'सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन' (CDC) के मुताबिक, ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज को अपनी लाइफस्टाइल को सही रखने की बहुत जरूरत होती है. अगर आपको डायबिटीज है तो लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव कर टाइप-2 डायबिटीज को दूर रखा जा सकता है. हालांकि अनहेल्दी लाइफस्टाइल से अलग, ऐसी बहुत सी बातें हैं जो शरीर में इस बीमारी के खतरे को ट्रिगर कर सकती हैं. डॉक्टर्स की मानें तो आपका ब्लड ग्रुप भी इनमें से एक कारक हो सकता है. यूरोपियन एसोसिएशन के जर्नल डायबिटोलॉजिया में साल 2014 में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, नॉन 'ओ' ब्लड ग्रुप के लोगों में टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा 'ओ' ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में अधिक होता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










