
'जिनका नाम सीताराम, नहीं जाएंगे अयोध्या धाम', CPI-M नेता के राम मंदिर जाने से इनकार पर VHP का कटाक्ष
AajTak
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की प्रतिक्रिया तब आई जब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम) ने कहा कि येचुरी ने अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को यह कहते हुए ठुकरा दिया है कि धर्म एक व्यक्तिगत पसंद है और इसे राजनीतिक लाभ का साधन नहीं बनाया जा सकता.
सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है. इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद ने मंगलवार को उन पर कटाक्ष किया और कहा कि अगर वह राम, रामत्व और भारत से जुड़ते हैं तो यह उनके हित में ही होगा.
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की प्रतिक्रिया तब आई जब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम) ने कहा कि येचुरी ने अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को यह कहते हुए ठुकरा दिया है कि धर्म एक व्यक्तिगत पसंद है और इसे राजनीतिक लाभ का साधन नहीं बनाया जा सकता.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक्स पर लिखा, 'खबरें हैं कि जिनका नाम सीताराम, नहीं जाएंगे अयोध्या धाम!!राजनैतिक विरोध तो समझ आता है किंतु अपने नाम से भी इतनी घृणा किसी को हो, वह तो कम्युनिस्ट ही हो सकता है! द्वेष राम से है या स्वयं के नाम से है, बताना तो बनता है...!!"
न्यूज एजेंसी के मुताबिक विहिप नेता ने कहा, ''देश राम और रामत्व की ओर लौट रहा है, आप कब तक उनका विरोध करेंगे. वापस आएं और राम, रामत्व और इस भारत से जुड़ें. यह अब आपके हित में है. अन्यथा, लोग जानते हैं कि कैसे प्रतिक्रिया देनी है."

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











