
'जितना आप हम पर टैरिफ लगाते हैं, उतना हम भी लगाएंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया को दी चेतावनी
AajTak
अमेरिका के होने वाले अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाने की धमकी दी है. ट्रंप ने भारत द्वारा अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर लगाए गए हाई टैरिफ के जवाब में भारतीय प्रोडक्ट्स पर समान टैक्स लगाने की बात कही है. इस नीति को उनके वाणिज्य सचिव हावर्ड लुटनिक का भी समर्थन भी मिला.
अमेरिका के होने वाले अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाने की धमकी दी है. मतलब कि अगर भारत अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर जितना टैक्स लगाएगा, उतना ही टैक्स अब ट्रंप भारतीय प्रोडक्ट्स पर भी लगाने की बात कर रहे हैं. उन्होंने भारत द्वारा कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट्स के आयात पर लगाए गए "हाई टैरिफ" के जवाब में रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने के अपने इरादे को दोहराया है.
डोनाल्ड ट्रंप मीडिया से बात कर रहे थे, जब उन्होंने कहा, "रेसिप्रोकल. अगर वे हम पर टैक्स लगाते हैं, तो हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे. वे हम पर टैक्स लगाते हैं. हम उन पर टैक्स लगाएंगे." उन्होंने कहा, "वे हम पर टैक्स लगाते हैं, लगभग सभी मामलों में, वे हम पर टैक्स लगा रहे हैं, और हम उन पर टैक्स नहीं लगा रहे हैं."
यह भी पढ़ें: कनाडा की वित्त मंत्री के इस्तीफे पर खुश हुए ट्रंप, 'गवर्नर' कहकर फिर ली ट्रूडो की चुटकी
भारत हाई टैरिफ लगाने वाले देशों में शामिल- ट्रंप
अगले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप चीन के साथ संभावित ट्रेड एग्रीमेंट पर एक सवाल का जवाब देते हुए टिप्पणी की. ट्रंप ने कहा कि भारत और ब्राजील उन देशों में शामिल हैं जो कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर हाई टैरिफ लगाते हैं.
ट्रंप ने कहा, "रेसिप्रोकल शब्द अहम है क्योंकि अगर कोई हम पर चार्ज लगा रहा है - भारत, हमें अपने बारे में बात करने की जरूरत नहीं - अगर भारत हमें 100 फीसदी चार्ज करता है, तो क्या हम उसे कुछ भी चार्ज न करें? वे हमें साइकिल भेजते हैं और हम भी उन्हें साइकिल भेजते हैं. वे हमें 100-200 चार्ज करते हैं."

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









