
जिंदा बीवी को सूटकेस में किया पैक, टूटे हैंडल ने प्लान पर फेरा पानी... बेंगलुरु मर्डर केस में नए ट्विस्ट, 3 खुलासे दिमाग घुमा देंगे!
AajTak
Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु में अपनी पत्नी को चाकू मार कर पुणे भागने वाले आईटी प्रोफेशनल की कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है. पता चला है कि राकेश खेडेकर ने अपनी पत्नी गौरी को छह बार चाकू मारने के बाद उसे मरा समझ कर सूटकेस में पैक कर दिया था, जबकि उसकी सांसें चल रही थी.
बेंगलुरु में अपनी पत्नी को चाकू मार कर पुणे भागने वाले आईटी प्रोफेशनल की कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है. पता चला है कि राकेश खेडेकर ने अपनी पत्नी गौरी को छह बार चाकू मारने के बाद उसे मरा समझ कर सूटकेस में पैक कर दिया था, जबकि उसकी सांसें चल रही थी. गौरी को सूटकेस में पैक करने के बाद उसे मरा समझ कर राकेश उससे देर तक बातें करता रहा और उधर गौरी सूटकेस के अंदर सांस लेने के लिए छटपटाती रही. अब इस केस जुड़ी कुछ बातें तो और भी ज्यादा चौंकाने वाली हैं.
बेंगलुरु के रहने वाले राकेश और गौरी की शादी करीब दो साल पहले हुई थी. दोनों मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले थे, लेकिन काम-काज के सिलसिले में दो महीने पहले ही बेंगलुरु शिफ्ट हुए थे. दिक्कत ये थी कि दोनों के बीच अक्सर छोटी-मोटी बातों को लेकर तेज लड़ाइयां हुआ करती थीं. ऐसा तब था जब दोनों एक दूसरे को शादी के पहले से जानते थे और ये उनकी लव मैरिज थी, लेकिन रोज-रोज का झगड़ा किसी रोज दोनों में से एक की मौत की वजह बन जाएगा, ये किसी ने नहीं सोचा था.
26 मार्च की रात को दोनों के बीच फिर से किसी बात को लेकर लड़ाई हुई. अपनी आदत के मुताबिक गौरी ने अपने पति राकेश को पीटना शुरू कर दिया. राकेश ने अब से पहले कभी गौरी की इन हरकतों पर ज्यादा रिएक्ट नहीं किया था, लेकिन इस दिन न जाने उसे क्या हुआ, वो किचन से जाकर चाकू उठा लाया और उसने उसी चाकू से गौरी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. देखते ही देखते गौरी बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ी. चाकुओं के हमले से उसकी जान जा चुकी थी.
कुछ देर के लिए तो राकेश को समझ ही नहीं आया कि आखिर ये क्या हुआ? लेकिन अब जो होना था, वो हो चुका था. अब चीजों को ठीक करने की कोई गुंजाइश नहीं थी. रोज-रोज का झगड़ा खत्म हो चुका था. गौरी राकेश से हमेशा हमेशा के लिए दूर जा चुकी थी. अब राकेश गौरी की लाश को ठिकाने लगाने की साजिश रचने लगा. उसने सोचा कि क्यों ना उसकी लाश किसी सूटकेस में पैक कर उसे कहीं निपटा दिया जाए. दुनिया को गुमशुदगी की कोई कहानी सुना दी जाए.
उसने आनन-फानन में घर में रखा बड़ा सा सूटकेस निकाला, उसे खाली किया और उसमें गौरी की लाश ठूंस कर भर दी. वो रात को ही निकल जाना चाहता था, लेकिन तकदीर ने ऐन मौके पर धोखा दे दिया. सूटकेस का हैंडल टूट कर उसके हाथों में आ गया. अब वो सोच में पड़ गया. बगैर हैंडल के इतनी भारी सूटकेस को घसीटना और उसमें रखी लाश को ठिकाने लगाना उसके लिए नामुमकिन सी बात थी. वो देर रात तक सूटकेस के पास बैठ कर गौरी की लाश से बातें करता रहा.
27 मार्च को भोर से पहले, राकेश ने गौरी को वहीं सूटकेस में पैक छोड़ कर अपनी कार से होमटाउन पुणे का रास्ता ले लिया. इसके आगे क्या हुआ, राकेश की पोल कैसे खुली? गौरी की लाश का क्या हुआ? ये सारी बातें आपको आगे बताएंगे, लेकिन पहले ये जान लीजिए कि इस मामले की तफ्तीश में ऐसी कौन सी बातें सामने आईं, जिसने पुलिसवालों का भी दिमाग घुमा दिया.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








