
'जिंदगी बर्बाद कर रहे 9-5 जॉब वाले', 23 साल की उम्र में करोड़पति बना ये लड़का, बताई ट्रिक
AajTak
ये लड़का महज 23 साल की उम्र में अपने दम पर करोड़पति बना है. इसका मानना है कि 9 से 5 नौकरी करने वाले लोग बिना सोचे समझे ही अपनी जिंदगियां बर्बाद कर रहे हैं.
अपनी मेहनत और हिम्मत के दम पर महज 23 साल की उम्र में करोड़पति बने एक लड़के ने दावा किया है कि जो लोग 9 से 5 की नौकरी करते हैं, वो अपनी जिंदगियां बर्बाद कर रहे हैं. इस लड़के का नाम कैम मोआर है. उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी. अब वो दूसरों को भी नौकरी न करने की सलाह देते हैं. कैम काफी अच्छी जिंदगी जी रहे हैं. उन्होंने एक ई-कॉमर्स बिजनेस की शुरुआत की थी. जो तेजी से आगे बढ़ रहा है.
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, कैम दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं. वो अब छुट्टियां मनाकर जिंदगी का लुत्फ उठाते हैं. उनका कहना है कि कोई भी ऐसी जिंदगी हासिल कर सकता है. कैम ने कारपेंटर के काम की ट्रेनिंग लेना शुरू किया था, लेकिन उन्होंने ट्रेनिंग खत्म होने से छह महीने पहले ही ये काम छोड़ दिया. उनका कहना है कि वह थोड़े से पैसे के लिए 12 घंटे की शिफ्ट, हफ्ते में पांच दिन तक काम करके अपनी 'कमर तोड़कर' परेशान हो गए थे.
बिजनेस से करोड़ों कमाते हैं कैम
कैम ने 2020 में अपना करियर छोड़ ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में कुछ बड़ा करने का सपना देखा. उन्होंने ऐसा कर एक बहुत बड़ा रिस्क लिया था. अब वो हर महीने 2 करोड़ रुपये से अधिक कमाते हैं. डेली मेल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब पैसे आने लगे तो उनके होश उड़ गए. कैम ने बताया, 'बेशक, इसमें रिस्क शामिल था क्योंकि मैंने अपने दम पर सब किया है और मुझे लगता है कि यही चीज लोगों को सबसे ज्यादा डराती है. मेरा मानना है कि ऐसे लोग बिना सोचे समझे अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं.'
भेड़चाल वाली मानसिकता मानते हैं कैम
उन्होंने कहा, 'लोगों को बताया जाता है कि आपको जिंदगी में केवल स्कूल जाना है, फिर डिग्री लेनी है या बिजनेस करना है, घर खरीदना है और इसके लिए अपनी बाकी की जिंदगी पैसे चुकाने हैं. मैं कुछ वक्त के लिए उस मानसिकता के हिसाब चल रहा था, लेकिन एक बार जब मुझे एहसास हुआ कि मैं अपने लिए काम करके कितना पैसा कमा सकता हूं, तो मैं कभी पीछे नहीं हटा.' अब कैम ऐसी ही जिंदगी जी रहे हैं, जैसी वो चाहते थे. साथ ही लोगों को अपनी कंपनी सिक्स फीगर ड्रॉप शिपर के जरिए ई-कॉमर्स इंडस्ट्री के बारे में बता रहे हैं. 2020 में अपना ब्रांड लॉन्च होने के बाद से उन्होंने 2500 से अधिक लोगों को कोचिंग दी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










