
जिंदगी नाजुक है, मजबूत रिश्ते इसे संवारते हैं, साहित्य इसका जरिया: कली पुरी
AajTak
साहित्य आजतक यानी कला, साहित्य और संगीत का एक ऐसा समागम का जो अगले तीन दिन तक अलग-अलग विधाओं के दिग्गजों से रूबरू होने का मौका देगा. इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर इन चीफ कली पुरी ने इस आयोजन की शुरुआत करते हुए कहा कि इस साल हुईं तमाम घटनाएं हमें एक ही बात सिखाती हैं- जिंदगी सफर है सुहाना, यहां कल क्या हो किसने जाना.
देश की राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हो चुका है आगाज साहित्य के सितारों के महाकुंभ का यानी साहित्य आजतक 2025 का. कला, साहित्य और संगीत का एक ऐसा समागम जो अगले तीन दिन तक अलग-अलग विधाओं के दिग्गजों से रूबरू होने का मौका देगा. इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर इन चीफ कली पुरी ने इस आयोजन की शुरुआत करते हुए कहा कि इस साल हुईं तमाम घटनाएं हमें एक ही बात सिखाती हैं- जिंदगी सफर है सुहाना, यहां कल क्या हो किसने जाना.
पढ़ें पूरी स्पीच:
नमस्ते!
साहित्य आजतक के आठवें संस्करण में आपका स्वागत करते हुए, मुझे बेहद ख़ुशी हो रही है. साहित्य की इस थीम की तैयारी में, हम अपने ब्रेकिंग न्यूज़ मोड से निकलकर, बीते हुए साल पर थोड़ा रिफ़्लेक्ट करते हैं.
क्या साल रहा है ये! कभी ख़ुशी, कभी ग़म.
जहां एयर इंडिया क्रैश में दो सौ (200) से ज़्यादा यात्रियों की मौत हो जाती है, वहीं एक यात्री आग के बीचोबीच से सुरक्षित निकल आता है और फिर वहीं, उन्नीस छात्र, जो प्लेन में भी नहीं थे, अपने हॉस्टल में रूटीन नाश्ता कर रहे होते हैं… अपनी ज़िंदगी खो देते हैं.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











