
'जिंदगी नर्क हो गई है', अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे इजरायली, की ये मांग
AajTak
बीते दो हफ्ते से इजरायल और हमास के बीच जंग हो रही है. इसी को लेकर अब इजरायल की राजधानी तेल अवीव में लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि वो जल्द से जल्द उनके रिश्तेदारों को हमास के चंगुल से छुड़ाए. लोगों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि उनकी जिंदगी नर्क हो गई है. किसी से कोई संपर्क नहीं है.
फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इस बीच इजरायल में लोगों ने प्रदर्शन किया और अपनी सरकार से हमास द्वारा बंधक बनाए गए अपने नागरिकों को वापस लाने की मांग की. बंधकों की रिहाई के लिए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि हमारा किसी से संपर्क नहीं हो रहा, हम नर्क की स्थिति में पहुंच गए हैं.
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा, 'हमारा पूरा संपर्क टूट गया है, न जीवित रहने के कोई निशान मिल रहे हैं और न ही संकेत. अब दो सप्ताह हो गए हैं और हम यहां हैं, हमारे 200 से अधिक लोग बंधक बने हुए हैं और हम यहां अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए जुटे हैं. प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि दुनिया और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को हमारी मदद करनी चाहिए ताकि हम अपने बंधकों को छुड़ा सके. हम उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे हैं.
7 अक्टूबर को हमास ने किया था हमला
बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास द्वारा हमला किए जाने के बाद लापता हुए लोगों के परिवारों सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने शनिवार रात राजधानी तेल अवीव में विरोध प्रदर्शन किया. सरकार से हमास द्वारा बंधक बनाए गए उनके संबंधियों को वापस लाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









