
जिंदगी की जंग हारी 'चेतना', 10 दिन बाद बोरवेल से बाहर निकाली गई, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
AajTak
राजस्थान के कोटपूतली में तीन साल की चेतना 23 दिसंबर को बोरवेल में गिर गई थी. दस दिनों की बचाव अभियान के बाद, 1 जनवरी को उसे बाहर निकाला गया, लेकिन डॉक्टरों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया.
राजस्थान के अलवर के कोटपूतली में फंसी तीन साल की चेतना को आखिरकार दसवें दिन बोरवेल से निकाल लिया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 170 फीट गहरे टनल से बच्ची को निकालकर अस्पताल में एडमिट कराया गया था.
बताया जा रहा है कि डाक्टर ने तीन साल की बच्ची चेतना को मृत घोषित कर दिया और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. कोटपुतली के बीडीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है.
घटना की पूरी टाइमलाइन!
23 दिसंबर: सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे खेलते समय चेतना एक बोरवेल में गिर गई। यह खबर मिलते ही पूरे इलाके में चिंता का माहौल बन गया।
24 दिसंबर: बच्ची को 150 फीट गहरे गड्ढे से 30 फीट ऊपर खींच लिया गया, लेकिन उसके बाद वह वहां फंस गई. इस कदम से उम्मीद जगी थी, लेकिन चुनौती भी बनी रही.
25 दिसंबर: पाइलिंग मशीन से बचाव कार्य शुरू करने से पहले, JCB की मदद से गड्ढा खोदने का काम शुरू किया गया. लगातार गड्ढे में ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही थी. हालांकि, कैमरे में बच्ची की हरकतें नहीं देखी जा रही थीं, जिससे भारी चिंता हो रही थी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










