
जासूसी पोत पर भारत ने चीन को लगाई फटकार, कहा- चीनी राजदूत का बयान राजयनिक शिष्टाचारों का उल्लंघन
AajTak
श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट और कर्ज को लेकर चीन की टिप्पणियों पर चेतावनी देते हुए भारतीय दूतावास ने कहा कि श्रीलंका को मदद की जरूरत है, लेकिन समर्थन की आड़ में किसी दूसरे देश के एजेंडे को पूरा करने के लिए अवांछित दबाव या किसी भी तरह के विवाद की जरूरत नहीं है.
श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने चीनी राजदूत की जासूसी पोत को लेकर टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है. कोलंबो में भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर श्रीलंका में चीन के राजदूत क्यूई जेनहोंग को फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि चीनी राजदूत ने ऐसा बयान देकर बुनियादी राजनयिक शिष्टाचार का उल्लंघन किया है. यह उनकी व्यक्तिगत सोच हो सकती है, लेकिन राष्ट्रीय दृष्टिकोण को दर्शाती है.
श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट और कर्ज को लेकर चीन की टिप्पणियों पर चेतावनी देते हुए भारतीय दूतावास ने कहा कि श्रीलंका को मदद की जरूरत है, लेकिन समर्थन की आड़ में किसी दूसरे देश के एजेंडे को पूरा करने के लिए अवांछित दबाव या किसी भी तरह के विवाद की जरूरत नहीं है. भारतीय दूतावास की ओर से ट्वीट किया गया, "श्रीलंका के बारे में उनका दृष्टिकोण उनके अपने देश के व्यवहार से मिलाजुला हो सकता है, लेकिन भारत उन्हें आश्वस्त करता है कि हम बहुत अलग हैं."
चीन का अनुसंधान पोत युआन वांग-5 11 अगस्त को चीनी द्वारा निर्मित बंदरगाह हंबनटोटा पर हिंद महासागर क्षेत्र के उत्तर-पश्चिमी भाग में अंतरिक्ष ट्रैकिंग, उपग्रह नियंत्रण करने के लिए पहुंचा था. लेकिन इसकी आड़ में वह भारतीय मिसाइलों पर नजर रखना चाहता था. भारत ने इसे लेकर कड़ा विरोध जताया था.
चीनी राजदूत ने नहीं लिया था सीधा नाम
श्रीलंका में चीनी राजदूत ने भारत की ओर से युआन वांग-5 को लेकर जताई गई आपत्ति पर बयान में सीधे तौर पर भारत का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन कहा गया कि कुछ ताकतों की ओर से बिना प्रमाण के तथाकथित सुरक्षा चिंताओं पर आधारित बाहरी अवरोध वस्तुत: श्रीलंका की संप्रभुता और स्वतंत्रता में पूरी तरह हस्तक्षेप हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






