
जासूसी के आरोप में फंसी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के वीडियो से खुला राज, पाकिस्तानी अफसर से थे करीबी रिश्ते
AajTak
हरियाणा की रहने वाली फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 'ट्रैवल विद जो' नाम के चैनल से मशहूर हुई ज्योति का वीडियो अब जांच के घेरे में है, जिनमें से एक वीडियो ने पाकिस्तान उच्चायोग के जासूसी में पकड़े गए अधिकारी से उसके करीबी रिश्ते को उजागर कर दिया है. बताया जा रहा है कि यही अधिकारी उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से मिलवाने वाला भी था.
हरियाणा की रहने वाली और 'Travel with JO' नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाली व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शुरुआती जांच में उसकी पाकिस्तान हाई कमीशन के एक अधिकारी से करीबी संबंध सामने आए हैं, जो अब भारत सरकार द्वारा देश से निष्कासित किया जा चुका है.
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (YouTuber Jyoti Malhotra) के एक वायरल वीडियो ने खुद उसके खिलाफ सबूत पेश कर दिए हैं. इस वीडियो में वह पाकिस्तान हाई कमीशन में आयोजित इफ्तार पार्टी में उस अधिकारी के साथ देखी जा सकती है, जिसे भारत सरकार ने हाल ही में जासूसी के आरोपों में 'पर्सोना नॉन ग्राटा' घोषित कर देश से बाहर निकाल दिया.
यह भी पढ़ें: हरियाणा की महिला YouTuber ज्योति मल्होत्रा सहित 6 गिरफ्तार... पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप
जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस पाकिस्तानी अधिकारी का नाम एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश है. ज्योति को साल 2023 में पाकिस्तान की यात्रा के दौरान एक वीजा एजेंट के माध्यम से यह कान्टैक्ट मिला था. उसी दौरान उसकी दानिश से मुलाकात हुई और वहीं से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के साथ संपर्क की शुरुआत हुई.
ज्योति का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसको दानिश के साथ पाकिस्तान हाई कमीशन में देखा जा सकता है. वह कैमरे पर कहती है- 'I’m feeling so happy to see him and the arrangements.' वीडियो में दानिश उसे अन्य मेहमानों से मिलवाते हुए कहता है- इनका नाम ज्योति है. ये एक यूट्यूबल और व्लॉगर हैं. इनका ट्रैवल विद जो के नाम से चैनल है. और 100K से ज्यादा इनके सब्सक्राइबर हैं.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










