
जासूसी कांड में नया मोड़! ज्योति मल्होत्रा के बाद अब एक और यूट्यूबर जांच के घेरे में, IB ने की पूछताछ
AajTak
हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियों ने जांच का दायरा ओडिशा तक बढ़ा दिया है. इस केस में पुरी की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं. दरअसल, ज्योति ने पुरी की यात्रा की थी और वहां कई जगहों की तस्वीरें व वीडियो बनाए थे. एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि क्या प्रियंका की जानकारी में यह सब हो रहा था?
हरियाणा के हिसार में मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद से खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं. पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई ज्योति के मामले में अब ओडिशा का कनेक्शन भी सामने आ गया है. केंद्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और पुरी पुलिस के संयुक्त प्रयासों से इस मामले की जांच अब पुरी तक पहुंच गई है. यहां एक अन्य यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से पूछताछ की गई है.
ज्योति मल्होत्रा, जो अपने व्लॉग्स और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए फेमस थी, उस पर आरोप है कि वह भारतीय सेना और रणनीतिक ठिकानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को भेजती थी. महीनों की निगरानी और साक्ष्यों के आधार पर उसे छह अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी एक साइबर-जासूसी नेटवर्क के उजागर होने की ओर संकेत कर रही है, जिसमें सोशल मीडिया और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स का इस्तेमाल कर देश के भीतर से जानकारी लीक की जा रही है.
सूत्रों के अनुसार, सितंबर 2024 में ज्योति मल्होत्रा ने पुरी की यात्रा की थी. इस दौरान उसने जगन्नाथ मंदिर और उसके आसपास के सरकारी परिसरों की तस्वीरें और वीडियो बनाए. सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि इन स्थानों की जानकारी को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तान में मौजूद ऑपरेटिव्स को भेजा गया. जांच एजेंसियों को यह भी शक है कि इस दौरान ज्योति ने प्रियंका सेनापति से मुलाकात की थी या संपर्क में रही थी.
ज्योति मल्होत्रा और औडिशा के पुरी की कंटेंट क्रिएटर प्रियंका सेनापति के बीच संदिग्ध संबंधों के सामने आने के बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने पुरी पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू की है. ज्योति ने सितंबर 2024 में पुरी का दौरा किया था.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










