
जालंधर में पुलिस एनकाउंटर के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार
AajTak
इस वक्त देश भर में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जालंधर में एक एनकाउंटर के बाद इस गैंग के दो बड़े शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया करते थे.
इस वक्त देश भर में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जालंधर में एक एनकाउंटर के बाद इस गैंग के दो बड़े शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया करते थे. इनके पास से चार हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के 2 प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है. काफी पीछा करने के बाद पुलिस टीम ने इन दोनों को ट्रेस किया. लेकिन पुलिस जैसे ही उनके आसपास पहुंची, उन दोनों गोलियां चलानी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी दोनों बदमाशों पर गोली चलाई.
इस दौरान एक आरोपी को गोली लगी है. उसका इलाज चल रहा है. दूसरे ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे उसी समय पकड़ लिया गया. उन्होंने कहा कि गिरोह के पास से चार हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इस गिरफ्तारी से मादक पदार्थों की तस्करी, हथियारों के व्यापार और जबरन वसूली के रैकेट में शामिल गिरोह के आपराधिक नेटवर्क को गहरा झटका लगा है.
बताते चलें कि पिछले महीने पंजाब के तरनतारन जिले में एनकाउंटर के बाद आतंकी लांडा हरिके गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया गया था. तीनों एक अपहरण और फिरौती के मामले में आरोपी थे. एनकाउंटर के दौरान दो बदमाशों को गोली लग गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. ये घटना एनकाउंटर वाले दिन तड़के हुई थी.
पुलिस उपाधीक्षक अतुल सोनी ने बताया कि तरनतारन जिले के निवासी कुलदीप सिंह उर्फ लाडू, यादविंदर सिंह उर्फ यादा और प्रभजीत सिंह उर्फ जज को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों तरनतारन के जोहल ढाई गांव के खेत में छिपे हुए थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. तीनों बदमाशों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया.
बदमाशों ने आत्मसमर्पण की बजाए पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में तीनों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसमें दो बदमाश गंभीर रूप घायल हो गए. गोलीबारी के दौरान कुलदीप सिंह और यादविंदर सिंह घायल हो गए. उन्हें बाद में तरनतारन के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपियों के खिलाफ 22 दिसंबर को केस दर्ज की गई थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










