
जारी है 'ऑपरेशन अनंतनाग', जंगल की गुफाओं में छिपे आतंकी, अभियान में जुटे सेना के स्पेशलाइज्ड दस्ते
AajTak
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबलों का एनकाउंटर पांचवें दिन भी जारी है. कोकरनाग में अभी भी रूक-रूक फायरिंग हो रही है. इससे पहले शनिवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को यहां ढेर कर दिया था.
अनंनतनाग में चल रहे सेना के ऑपरेशन का आज पांचवां दिन है. सेना ने आतंकियों के खिलाफ जबरदस्त घेरा डाल रखा है और अब तक एक आतंकी ढेर हो गया है. आसपास के जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया है. अभी भी कोकरनाग के जंगलों में आतंकियों के छुपे होने की खबर है. सेना ड्रोन से बम बरसा रही है और यहां रूक-रूककर फायरिंग भी हो रही है.
इससे पहले भारतीय जवानों ने पहाड़ी वाले इलाके पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किय था. सेना के दस स्पेशलाइज्ड दस्ते इस आतंकवाद रोधी अभियान में जुटे है. शनिवार को ही नॉदर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था.
जारी है आतंकियों के खिलाफ अभियान
अनंतनाग के जिस कोकरनाग में यह ऑपरेशन चल रहा है वो हाई एल्टीट्यूड एरिया है, जहां चारों तरफ पहाड़ियां, बड़ी-ब़ड़ी झाड़ियां हैं और आतंकी इसी का फायदा उठाकर यहां छिपे हैं. पिछले 4 दिनों से अनंतनाग के ये जंगल गोलियों की आवाज से कांप रहे हैं. दहशतगर्दों के खात्मे के लिए जमीन से लेकर आसामान तक मिशन जारी है.
सुरक्षा बल बुधवार से ही आतंकवादियों की तलाश में जुटे हैं, जिनकी संख्या दो या तीन बताई जा रही है.आतंकवादियों को ट्रैक करने और उन्हें मार गिराने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया. मोर्टार के अलावा ड्रोन से भी आतंकवादियों के ठिकाने पर बमबारी की गई. आज सुबह भी सुरक्षा बलों ने जंगल की ओर गोलीबारी की. दरअसल यह एक दुर्गम इलाका है और वन क्षेत्र में कई गुफा जैसे ठिकाने हैं और उन पर हमले करने के लिए उनके स्थानों का पता लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है.
नॉर्थन कमांडर ने किया ग्राउंड जीरो का दौरा

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








