
जारी हुआ CSIR UGC NET 2025 का रिजल्ट, खत्म हुआ इंतजार, ऐसे करें चेक
AajTak
NTA ने CSIR UGC NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी है वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA ने CSIR UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. लंबे टाइम से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों ने राहत की सांस ली है.
NTA ने बताया कि रिजल्ट फाइनल आंसर की के बेसिस पर जारी किया गया है. उम्मीदवारों की सभी आपत्तियों को पहले एक्सपर्ट्स ने जांचा. जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम स्कोरकार्ड बनाया गया. इसलिए नतीजे नियमों के मुताबिक जारी किए गए हैं.
इस दिन हुआ था एग्जाम
बता दें कि NTA की ओर से CSIR UGC NET दिसंबर 2025 की परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 को किया गया था. इसे CBT मोड में आयोजित करवाया गया था. देशभर में कुल 220 परीक्षा केंद्रों पर इस एग्जाम का आयोजन किया गया था. इन्हें दो शिफ्टों में करवाई गई थी.
लाखों उम्मीदवारों ने किया था रजिस्ट्रेशन
वहीं, इस परीक्षा के लिए लगभग 2 लाख 12 हजार 552 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से करीब 1 लाख 54 हजार 80 उम्मीदवार ही एग्जाम में शामिल हुए थे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









