
जामसांदेकर हत्याकांड: पैरोल पर जेल से बाहर आया था गवली गैंग का गुर्गा, नवी मुंबई में गिरफ्तार
AajTak
कमलाकर जामसंदेकर हत्याकांड का दोषी नरेंद्र लालमणि गिरि नवी मुंबई के घनसोली इलाके में पकड़ा गया. उसे मुंबई अपराध शाखा की यूनिट III ने बुधवार को गिरफ्तार किया.
Kamlakar Jamsandekar Murder Case: साल 2008 में शिव सेना पार्षद कमलाकर जामसंदेकर हत्याकांड के दोषी और गवली गैंग के एक गुर्गे को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नवी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया. वो पिछले साल नवंबर में पैरोल पर छूटकर जेल से बाहर आया था और उसे जनवरी में वापस जेल जाना था. लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. दोषी शख्स गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली के गैंग से कनेक्टेड था.
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि कमलाकर जामसंदेकर हत्याकांड का दोषी नरेंद्र लालमणि गिरि नवी मुंबई के घनसोली इलाके में पकड़ा गया. उसे मुंबई अपराध शाखा की यूनिट III ने बुधवार को गिरफ्तार किया. जामसांदेकर की हत्या के मामले में गिरी, गवली और 10 अन्य लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.
आपको बताते चलें कि मार्च 2008 में शिव सेना पार्षद कमलाकर जामसंदेकर को असल्फा में उनके आवास पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के प्रावधान भी आरोपियों पर लागू किए थे. उस हत्याकांड के बाद नरेंद्र लालमणि गिरि को गिरफ्तार कर लिया था और तब से वो कोल्हापुर केंद्रीय जेल में बंद था.
इसके बाद उसने अपने वकील के जरिए अदालत में पैरोल के लिए अर्जी लगाई थी. जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया था. इसके बाद उसे पिछले साल 11 नवंबर से 30 जनवरी, 2024 तक पैरोल दी गई थी और उसे 31 जनवरी को जेल वापस आना था. लेकिन उसने पैरोल का उल्लंघन किया. जिसके बाद जेल अधिकारियों ने नवी मुंबई के तुर्भे पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था.
एक पुलिस अफसर ने बताया कि पैरोल तोड़ने के बाद नरेंद्र लालमणि गिरि अपनी पहचान बदलकर विभिन्न स्थानों पर रहता था. बुधवार की रात 11:30 बजे, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि वह किसी से मिलने के लिए इलाके में आएगा. उसी के बाद क्राइम ब्रांच ने जाल फैलाकर उसे घनसोली में पकड़ लिया. आगे की कार्रवाई के लिए उसे तुर्भे पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









