
जापान की कंपनी में मस्ती की छूट! खूब दारू पियो और आराम से लो हैंगओवर लीव
AajTak
एक टेक कंपनी ने युवा कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए एक अजीब तरह के लीव की पेशकश की है. इसमें हैंगओवर के लिए भी छुट्टी दी जा रही है. यानी खूब दारू पियो और हैंगओवर होने पर छुट्टी ले लो.
जापान में कर्मचारियों की संख्या में कमी के कारण, कंपनियां युवा कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए रचनात्मक तरीके अपना रही हैं. द सन की रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी कंपनियां जहां वेतन बढ़ा रही हैं, वहीं छोटी कंपनियां जो ज्यादा वेतन नहीं दे सकतीं, वे इसके बजाय कुछ दूसरे तरह-तरह की छुट्टियों का लाभ दे रही हैं.
जापान में वर्कफोर्स में कमी और नौकरी के लिए कम आवेदन आने की वजह से कारण कंपनियां अजीबोगरीब और मजेदार छुट्टियां ऑफर कर रही हैं. ओसाका स्थित एक तकनीकी कंपनी ट्रस्टरिंग ने अपने कार्यस्थल पर स्टाफ को आकर्षित करने के लिए कई तरह के असामान्य अवकाश विकल्प पेश किए हैं.
हैंगओवर होने पर ले सकते हैं छुट्टी यहां कर्मचारी हैंगओवर के लिए अब छुट्टी ले सकते हैं. इससे उन्हें आराम करने और तरोताजा महसूस करते हुए काम पर लौटने का मौका मिलता है. एक कर्मचारी, जो पिछली रात शराब पीने के बाद दोपहर को कार्यालय पहुंचा, उसने कहा कि अतिरिक्त आराम से प्रोडक्टिविटी में काफी सुधार हुआ .
फेवरेट सेलिब्रिटी से जुड़ी आकस्मिक खबरों पर भी मिल जाएगी छुट्टी कंपनी 'सेलिब्रिटी लॉस लीव' भी देती है. इससे कर्मचारी अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी द्वारा शादी जैसी बड़ी घोषणा करने पर छुट्टी ले सकते हैं. 2021 में जब जापानी संगीतकार और अभिनेता जेन होशिनो ने अभिनेत्री यूई अरागाकी से अपनी शादी का खुलासा किया था, तो एक कर्मचारी ने छुट्टी ले ली थी.
ज्यादा सैलरी से आकर्षक है छुट्टियों की ये पॉलिसी कंपनी के अध्यक्ष दाइगाकू शिमादा ने बताया कि ये नीतियां उन्हें दूसरे कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को 222,000 येन (यूएस$1,400) प्रति माह शुरुआती वेतन और ओवरटाइम सैलरी की पेशकश के बावजूद क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी बने रहने में मदद करती हैं. अब छुट्टियों की ये रणनीति काम करती दिख रही है. ऐसा करके ट्रस्टरिंग ने मजबूत व्यावसायिक प्रदर्शन किया है और पिछले तीन वर्षों में किसी भी कर्मचारी ने नौकरी नहीं छोड़ी है.
कर्मचारियों के लिए ऑफिस में ही है बार कार्यस्थल के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए, कंपनी ने ऑफिस में एक बार भी बनाया किया है. इस तरह के अनोखी सुविधाओं को लेकर ऑनलाइन काफी चर्चा हो रही है. कई लोगों ने इस विचार की प्रशंसा की है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाक में कहा कि सिर्फ अतिरिक्त छुट्टी लेने के लिए वहां के स्टाफ को कुछ और पसंदीदा सेलेब्रिटीज को ढूंढ़ना चाहिए.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










