
जापानी PM से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कई अहम समझौतों पर लगी मुहर
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान के PM फुमियो किशिदा से मुलाकात की. दोनों की मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस बैठक की. पीएम मोदी ने कहा, आज की हमारी मुलाकात एक और कारण से भी विशेष है. इस साल भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है, और जापान G7 की. और इसलिए, अपनी-अपनी प्राथमिकताओं और हितों पर साथ मिलकर काम करने का यह उत्तम अवसर है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान के PM फुमियो किशिदा से मुलाकात की. कोविड-19 महामारी के बाद भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने के लिए दोनों ने व्यापक चर्चा की. चर्चा के बाद जापान के प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस बैठक की. प्रेस बैठक में मोदी ने कहा, सबसे पहले मैं प्रधानमंत्री किशिदा और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में हार्दिक स्वागत करता हूं. पिछले एक वर्ष में प्रधानमंत्री किशिदा और मैं कई बार मिले हैं. और हर बार, मैंने भारत-जापान संबंधों के प्रति उनकी सकरात्मकाता और प्रतिबद्धता को महसूस किया है. इसलिए, आज की उनकी यात्रा हमारे आपसी सहयोग का मोमेंटम बनाए रखने के लिए बहुत उपयोगी रहेगी.
भारत G20 और जापान G7 की कर रहा अध्यक्षता पीएम मोदी ने कहा, आज की हमारी मुलाकात एक और कारण से भी विशेष है. इस साल भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है, और जापान G7 की. और इसलिए, अपनी-अपनी प्राथमिकताओं और हितों पर साथ मिलकर काम करने का यह उत्तम अवसर है. आज मैंने प्रधानमंत्री किशिदा को भारत की G20 अध्यक्षता की प्राथमिकताओं के बारे में बताया. हमारी G20 अध्यक्षता का एक महत्वपूर्ण स्तम्भ ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को आवाज़ देना है. "वसुधैव कुटुम्बकम” को मानने वाली संस्कृति सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है, और इसीलिए हमने यह पहल ली है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत-जापान Special Strategic and Global Partnership हमारे साझा लोकतान्त्रिक मूल्यों, और अंतर-राष्ट्रीय पटल पर rule of law के सम्मान पर आधारित है. इस साझेदारी को मजबूत बनाना हमारे दोनों देशों के लिए तो महत्वपूर्ण है ही, इस से Indo-Pacific क्षेत्र में शान्ति, समृद्धि और स्थिरता को भी बढ़ावा मिलता है.
कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा पीएम मोदी ने कहा, आज हमारी बातचीत में हमने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की. हमने रक्षा उपकरण और टेक्नोलॉजी सहयोग, व्यापार, स्वास्थ्य, और डिजिटल साझेदारी पर विचारों का आदान-प्रदान किया. सेमिकन्डक्टर और अन्य क्रिटिकल technologies में विश्वस्त सप्लाई chains के महत्व पर भी हमारे बीच सार्थक चर्चा हुई. पिछले साल, हमने अगले 5 वर्षों में भारत में 5 ट्रिलियन येन, यानि तीन लाख बीस हजार करोड़ रूपए के जापानी निवेश का लक्ष्य तय किया था. यह संतोष का विषय है कि इस दिशा में अच्छी प्रगति हुई है.
कई बड़े प्रोजेक्ट पर चल रहा काम नरेंद्र मोदी ने कहा, 2019 में हमने India-Japan Industrial CompetitivenessPartnership की स्थापना की थी. इसके अंतर्गत, हम लॉजिस्टिक्स, food processing, MSME, textiles, machinery और Steel जैसे क्षेत्रों में भारतीय इंडस्ट्री की competitiveness बढ़ा रहे हैं. आज हमने इस Partnership की सक्रियता पर भी प्रसन्नता व्यक्त की. Mumbai-Ahmedabad High Speed Rail पर भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. मुझे इस बात की भी खुशी है कि हम 2023 को टूरिज्म एक्सचेंज वर्ष के रूप में मना रहें हैं. और इसके लिए हमने "Connecting Himalayas with Mount Fuji” नाम का थीम चुना है.
पीएम ने प्रेस से बात करते हुए कहा, आज प्रधानमंत्री किशिदा ने मुझे मई महीने में हिरोशिमा मे होने वाली G7 लीडर्स समिट के लिए निमंत्रण दिया. इसके लिए उनका हृदय से धन्यवाद करता हूं. इसके कुछ महीनों बाद सितंबर में G20 लीडर्स समिट के लिए मुझे प्रधानमंत्री किशिदा का फिर से भारत में स्वागत करने का अवसर मिलेगा. हमारी बातचीत और संपर्कों का यह सिलसिला इसी प्रकार चलता रहे, और भारत-जापान संबंध लगातार नई ऊंचाइयों पर जाए.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






