
जान पर खेल फूड डिलीवरी बॉय ने किया दिल जीतने वाला काम!
AajTak
धू-धू कर एक घर जल रहा था. लेकिन पिज्जा डिलीवरी बॉय ने अपनी जिंदगी ताक पर रख दी और 5 बच्चों की जान बचाई. हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया. पूरी घटना पुलिस के बॉडीकैम में रिकॉर्ड हो गई.
अमेरिका के इंडियाना में मौजूद एक घर में आग लग गई थी. यह देख एक पिज्जा डिलीवरी बॉय अपनी जान की फिक्र किए बिना घर में घुस गया और 5 बच्चों की जान बचाई. इस घटना के बारे में लाफायेट पुलिस डिपार्टमेंट (Lafayette Police Department) ने ट्वीट कर जानकारी दी है.
ट्वीट में पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया 25 साल के निकोलस बोस्टिक 11 जुलाई को लाफायेट (इंडियाना) में मौजूद एक जलते हुए घर में दाखिल हुए, जहां उन्होंने बच्चों की जान बचाई. इनमें एक बच्चा हादसे के वक्त सो रहा था.
पूरी घटना पुलिस के बॉडी कैमरा में रिकॉर्ड हुई जहां निकोलस बच्चों को बाहर लाते हुए दिख रहे हैं. निकोलस घर के अंदर पीछे के रास्ते से दाखिल हुए और सीढ़ी से ऊपर गए और फिर वह बच्चों को बाहर निकालकर लाए.
पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया कि इस घटना में निकोलस बुरी तरह से घायल हो गए, उनके दाहिने हाथ की कलाई भी कट गई. लाफायेट पुलिस डिपार्टमेंट ने इस घटना को लेकर प्रेस रिलीज भी जारी की है. इसमें कहा गया है कि निकोलस की बहादुरी की वजह से कई जिंदगियां बच गईं. इस हादसे के दौरान उन्होंने जिस निस्वार्थ तरीके से खतरे का सामना किया, उसने कई लोगों को प्रभावित किया है.
'ऐसे हीरो हमारे बीच ही रहते हैं' इसी बीच कई इंटरनेट यूजर्स ने निकोलस की तुलना सुपर हीरो से भी की है. एक शख्स ने कमेंट किया- हीरो हमारे और आपके बीच ही रहते हैं. अन्य शख्स ने लिखा- 'इस काम के लिए सुपरहीरो...पिज्जा के लिए हर दिन के हीरो.'
वहीं एक और शख्स ने लिखा कि यह एक ऐसी कहानी है जो यह शख्स अपने पोता-पोतियों को सुनाएगा. कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया कि अगर यह शख्स नहीं होता तो शायद ये बच्चे जिंदा नहीं होते. वहीं कई लोगों ने इस शख्स के इलाज के लिए Gofundme वेबसाइट पर जाकर योगदान किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










