
जान का खौफ, दंगाइयों का कहर, बांग्लादेश के हिंसक माहौल में अंडरग्राउंड हुए अवामी लीग के नेता
AajTak
जान बचाने के लिए अंडरग्राउंड चल रहे अवामी लीग के ऐसे ही एक नेता का आज तक ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू लिया. बातचीत के दौरान उस नेता ने बताया कि बांग्लादेश में कुछ भी ठीक नहीं हुआ है. अब भी उनकी जान का खतरा बना हुआ है.
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनने जाने के बाद भी लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. एक तरफ अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेता अपनी जान बचाते फिर रहे हैं. अवामी लीग के कई नेता इस समय अंडरग्राउंड हैं. अपनी जान बचाने के लिए उन्हें घर से दूर सुनसान इलाकों में रहना पड़ रहा है.
जान बचाने के लिए अंडरग्राउंड चल रहे अवामी लीग के ऐसे ही एक नेता का आज तक ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू लिया. बातचीत के दौरान उस नेता ने बताया कि बांग्लादेश में कुछ भी ठीक नहीं हुआ है. अब भी उनकी जान का खतरा बना हुआ है. इसलिए वह सबकुछ छोड़कर यहां रहने के लिए मजबूर हैं.
चुन-चुनकर बनाया जा रहा है निशाना
अवामी लीग के नेता का यह इंटरव्यू ढाका के ही एक इलाके में लिया गया है. इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि इस समय बांग्लादेश में जो स्थिति है उसमें सुधार आने की संभावना कब तक है. इस पर अवामी लीग के नेता ने कहा कि हालात बिल्कुल भी ठीक होते नहीं दिख रहे हैं. दंगाई अवामी लीग के नेताओं को चुन-चुनकर निशाना बना रहे हैं. उन्हें छुपकर रहना पड़ रहा है.
पत्रकारों को भी मिल रही धमकियां
अवामी लीग के नेता से अगला सवाल यह पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि अब अवामी लीग कभी वापसी नहीं कर पाएगी. इस बात पर उन्होंने कहा कि अवामी लीग एक दिन फिर वापसी करेगी और शेख हसीना बांग्लादेश में जरूर लौटेंगी. बांग्लादेश के स्थानीय पत्रकार ने आज तक को बताया कि वहां के कई स्थानीय पत्रकार जो अवामी लीग को कवर करते हैं, उन्हें भी धमकियां मिल रही हैं. हालात बिल्कुल भी सामान्य नहीं हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









