
जानिए कौन है AAP का वह प्रत्याशी, जिसने सीएम चन्नी को दी शिकस्त
AajTak
बरनाला जिले की हॉट सीट भदौड़ से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शिकस्त झेलनी पड़ी है. उन्हें आम आदमी पार्टी के युवा लाभ सिंह उगोके ने बड़े अंतर से हराया है. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लाभ सिंह उगोके ने चरणजीत सिंह चन्नी को 37500 वोटों से हराया है. साधारण मोबाइल रिपेयर की दुकान पर काम करने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके ने पंजाब के मौजूदा सीएम और कांग्रेस के प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी को करीब 33 हजार वोट के अंतर से हराया. देखें उनसे खास बातचीत.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.





