
जानी दुश्मन श्रीलंकाई तमिलों और सिंहलियों का DNA एक, शोध में हुए हैरान करने वाले खुलासे
AajTak
हालिया रिसर्च से यह बात सामने आई है कि जानी दुश्मन समझे जाने वाले श्रीलंका के तमिल और सिंहल जाति का DNA एक समान है. रिसर्च में यह भी सामने आया है कि श्रीलंका में मौजूद सिंहली जाति के लोग मूल रूप से मराठा थे जो भारत से माइग्रेट होकर श्रीलंका गए थे.
एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में श्रीलंका के प्रमुख जातीय समूह, सिंहली और तमिलों के आनुवांशिक इतिहास के बारे में महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी सामने आई है. श्रीलंका जिस जातीय लड़ाई में उलझकर चीन का कर्जदार हो गया, वहां की बहुसंख्यक आबादी सिंहली और अल्पसंख्यक आबादी श्रीलंकाई तमिल एक दूसरे के जानी दुश्मन माने जाते हैं. इस रिसर्च से यह बात निकलकर आई है कि दोनों के DNA एक समान हैं.
इस अध्ययन को प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे, बीएचयू, वाराणसी, डॉ. नीरज राय बीएसआईपी, लखनऊ और डॉ. आर.रणसिंघे आईबीएमबीबी, कोलंबो विश्वविद्यालय के सह-नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने सिंहली और तमिल आबादी के डीएनए डेटा का व्यापक स्तर पर विश्लेषण किया है.
इस अध्ययन में श्रीलंका के प्रमुख जातीय समूह, सिंहली और तमिलों की आनुवांशिक समानता और ऐतिहासिक उत्पत्ति के बारे में डीएनए के आधार पर विस्तृत रूप से बताया गया है. काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट (BSIP), लखनऊ समेत श्रीलंका की रणसिंघे और कोलंबो यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में सामने आया है कि श्रीलंका के सिंहली और तमिल लोगों का DNA एक ही है. आज भले ही देश, संस्कृति, बोली और भाषा सब कुछ अलग हो.
भारत से श्रीलंका जाकर बसे थे सिंहल जाति के लोग
रिसर्च में यह भी सामने आया है कि श्रीलंका में मौजूद सिंहली जाति के लोग मूल रूप से मराठा थे जो भारत से माइग्रेट होकर श्रीलंका गए थे.
यह शोध इस सप्ताह प्रतिष्ठित जर्नल आईसाइंस में प्रकाशित हुआ है. बीएचयू के जीन वैज्ञानिक और इस शोध में अहम भूमिका अदा करने वाले प्रो ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि पहली बार 5 लाख से ज्यादा जेनेटिक मार्कर्स (म्युटेशन) का उपयोग करते हुए यह हाई रिजोल्यूशन अध्ययन किया है. जो सिंहली और तमिल जाति समूहों के जीन संरचना को जानने के लिए एक अत्याधुनिक दृष्टिकोण का उपयोग करता है. उन्होंने आगे बताया कि यह अध्ययन न केवल सिंहली लोगों के आनुवांशिक इतिहास पर प्रकाश डालता है, बल्कि श्रीलंका की विविध आबादी का भारत से माइग्रेशन और उनकी जेनेटिक मिक्सिंग को भी तथ्यात्मक रूप से बताता है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








