
जानिए- RAU's IAS कोचिंग के मालिक के बारे में, क्या खुद कभी निकाला है UPSC एग्जाम?
AajTak
अभिषेक गुप्ता ओल्ड राजेन्द्र नगर में स्थिति राउ आईएएस कोचिंग सेंटर के मालिक हैं. उनका सेंटर अंग्रेजी माध्यम से यूपीएससी तैयारी की टॉप कोचिंग सेंटर के तौर पर जानी जाती है. आइए जानते हैं कि उनकी खुद की योग्यता क्या है?
दिल्ली पुलिस ने रविवार को RAU''s IAS कोचिंग सेंटर के सीईओ और मालिक अभिषेक गुप्ता और उसके को-ऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. भारी बारिश के बीच सेंटर के बाढ़ग्रस्त बेसमेंट में फंसने से तीन यूपीएससी उम्मीदवारों की मौत हो गई थी. गिरफ्तारी के तुरंत बाद दोनों को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. राउ आईएएस का सेंटर अंग्रेजी माध्यम से यूपीएससी तैयारी की टॉप कोचिंग सेंटर के तौर पर जानी जाती है. आइए जानते हैं कि उनकी खुद की योग्यता क्या है?
कौन हैं राउ कोचिंग के मालिक अभिषेक गुप्ता?
अभिषेक गुप्ता (Abhishek Gupta) काफी समय से ये कोचिंग चला रहे हैं. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, अभिषेक गुप्ता फरवरी 2009 से राउ के आईएएस स्टडी सर्किल के सीईओ और मालिक हैं. इससे पहले, उन्होंने 2004 से 2006 तक वॉटसन व्याट में विश्लेषक के रूप में काम किया और फिर एक साल के लिए इवैल्यूसर्व में काम किया है. अभिषेक गुप्ता ने 2007 से 2008 तक जोन्स लैंग लासेल में कॉर्पोरेट समाधान विभाग में भी काम किया है. लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने 1988 से 2001 के बीच दिल्ली के मॉडर्न स्कूल में पढ़ाई की है. अभिषेक गुप्ता ने 2001 से 2004 के बीच शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज से स्नातक की डिग्री भी हासिल की है.
कोचिंग मालिक गिरफ्तार
इस केस में पुलिस ने हादसे की जांच के लिए FIR दर्ज की है और कई टीमें गठित की हैं. पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और कॉर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर गैर इरादतन हत्या और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है. FIR में इस बात का उल्लेख किया गया है कि सड़क पर जल निकासी व्यवस्था उचित नहीं थी, इसके कारण सड़क पर जल जमाव हुआ और बाद में पानी बेसमेंट में घुस गया.
अभिषेक गुप्ता ने स्वीकार की अपनी गलती

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








