
जानिए पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान LCA मार्क वन की ताकत और मारक क्षमता, इसी महीने एयरफोर्स को मिलने जा रहा, पाकिस्तानी सीमा पर होगी तैनाती
AajTak
रक्षा मंत्रालय ने फरवरी 2021 में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 48 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किया था. इस सौदे के तहत वायुसेना को 83 तेजस मार्क-1 एयरक्राफ्ट दिए जाने थे. इसके तहत ही HAL अब वायुसेना को सभी इंटीग्रेशन के साथ 31 मार्च तक डिलीवरी कर सकती है.
लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. जल्द ही देश का पहला स्वदेशी लड़ाकू विमान LCA मार्क वन वायुसेना को मिलने वाला है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड पूरी कोशिश में लगा हुआ है कि 31 मार्च से पहले वायुसेना को पहला स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट मिल जाए.
दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने फरवरी 2021 में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 48 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किया था. इस सौदे के तहत वायुसेना को 83 तेजस मार्क-1 एयरक्राफ्ट दिए जाने थे. इसके तहत ही HAL अब वायुसेना को सभी इंटीग्रेशन के साथ 31 मार्च तक LCA डिलीवर कर सकता है. इस लड़ाकू विमान को पाकिस्तान की सीमा के पास राजस्थान के बीकानेर में नाल एयरबेस स्टेशन पर तैनात करने की तैयारी है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर भारत के इस स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट की क्या खासियतें हैं.
2200 km/hr की स्पीड, 739 km की कॉम्बैट रेंज
मार्क-1ए पिछले वैरिएंट से थोड़ा हल्का है. लेकिन यह आकार में उतना ही बड़ा है. यानी 43.4 फीट की लंबाई. 14.5 फीट की ऊंचाई. अधिकतम 2200 km/hr की स्पीड से उड़ान भर सकता है. कॉम्बैट रेंज 739 किलोमीटर है. वैसे इसका फेरी रेंज 3000 किलोमीटर है. यह विमान अधिकतम 50 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है. इसमें कुल मिलाकर 9 हार्ड प्वाइंट्स हैं. इसके अलावा 23 मिलिमीटर की ट्विन-बैरल कैनन लगी है. हार्डप्वाइंट्स में 9 अलग-अलग रॉकेट्स, मिसाइलें, बम लगा सकते हैं. या फिर इनका मिश्रण कर सकते हैं.
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है तेजस MK-1

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









