
जानिए गुजरात तट के कितना करीब आ चुका है Cyclone Biparjoy, Live Tracker में देखिए पल-पल का मूवमेंट
AajTak
Cyclone Biparjoy Live Tracker: मौसम विभाग के मुताबिक, बिपरजॉय 13 जून, 2023 को रात ढाई बजे पूर्वोत्तर और आस-पास के पूर्वी मध्य अरब सागर में पोरबंदर से लगभग 290 किमी दक्षिण-पश्चिम में और जखाऊ बंदरगाह से 360 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था. जो अब तेजी से आगे बढ़ रहा है.
अरब सागर में पनपा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी से भारत के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है. अरब सागर से सटे सभी राज्यों (गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल) में इसने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. पहले केरल, कर्नाटक और गोवा के बाद महाराष्ट्र के मुंबई समेत कई शहरों में बारिश और तेज रफ्तार से तूफानी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं. गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के तटों पर भी तेज हवाएं चल रही हैं. जामनगर और मुंबई में हाई टाइड देखने को मिल रही है. समंदर में ऊंची लहरें उठ रही हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इन राज्यों के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट है. वहीं, इसका असर राजस्थान के कुछ इलाकों में भी बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है.
गुजरात तट के कितना करीब Cyclone Biparjoy?
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हवाओं की रफ्तार बढ़ती जाएगी. इसके चलते पेड़ों के टूटने और बिजली और फोन लाइनों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. वहीं निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है.
मौसम विभाग के मुताबिक, बिपरजॉय 13 जून, 2023 को रात ढाई बजे पूर्वोत्तर और आस-पास के पूर्वी मध्य अरब सागर में पोरबंदर से लगभग 290 किमी दक्षिण-पश्चिम में और जखाऊ बंदरगाह से 360 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था. जो अब और आगे बढ़ चुका है. IMD के मुताबिक, बिपरजॉय सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों से 15 जून को गुजर सकता है.
Cyclone Biparjoy की लाइव ट्रैकिंग करने के लिए यहां क्लिक करें
इन इलाकों में आज बारिश के आसार

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







