
जानिए क्या है 'ऑपरेशन कन्विक्शन', जो UP में अपराधियों का काल बन चुका है!
AajTak
अपराधियों के लिए यूपी सरकार ने एक नया ऑपरेशन शुरू किया है. इसका नाम 'ऑपरेशन कन्विक्शन' है. इसके तहत महज 30 दिनों के अंदर जांच खत्म करके अपराधियों को सजा दिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें रेप, हत्या, लूट, डकैती, धर्मांतरण और गोकशी जैसे अपराध शामिल है, जो सूबे के सभी 75 जिलों के लिए हैं.
यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से ही बाहुबलियों, माफियाओं और अपराधियों के बुरे दिन चल रहे हैं. पहले पुलिस को एनकाउंटर की खुली छूट देने और उसके बाद कई तरह के ऑपरेशन चलाकर योगी सरकार ने अपराध पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश की है. 'ऑपरेशन मजनू', 'ऑपरेशन जिराफ', 'ऑपरेशन दृष्टि' से लेकर 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' और 'ऑपरेशन लंगड़ा' तक अनेकों ऐसे अभियान चलाए गए, जिन्होंने अपराधियों की नाक में दम कर दिया. एक समय तो ऐसी स्थिति आ गई कि अपराधी अपनी जान बचाने के लिए खुद थाने में सरेंडर करने लगे. मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे बाहुबलियों की तो मिट्टी पलीत हो गई. अतीक ने तो अपनी हत्या से पहले खुद कहा था हम मिट्टी में मिल चुके हैं. इसी कड़ी में पिछले कुछ दिनों से एक नया अभियान शुरू हुआ है, जिसका नाम 'ऑपरेशन कन्विक्शन' है.'
'ऑपरेशन कन्विक्शन' क्या है?
अपराध होने के बाद आरोपी के दोषी साबित होने और उसे सजा मिलने तक की प्रक्रिया बहुत लंबी होती है. कई केस में तो यहां तक देखा गया है कि आरोपी की सजा का ऐलान होने तक वो बुजुर्ग जाता है. कई बार कानून की खामियों का फायदा उठाकर अपराधी बच निकलते हैं. पीड़ित पक्ष भी लंबे समय तक इंसाफ की आस में बैठा रहता है. इसी समस्या से निपटने के लिए यूपी सरकार ने 'ऑपरेशन कन्विक्शन' की शुरूआत की है. इसके तहत सूबे के सभी 75 जिलों में होने वाले रेप, हत्या, लूट, डकैती, धर्मांतरण और गोकशी जैसे 20 प्रमुख अपराधों का शामिल किया गया है. इस अपराध से जुड़े मामलों में तेजी से जांच खत्म करके 30 दिनों के अंदर सजा दिलाने की बात कही गई है. यूपी डीजीपी विजय कुमार के मुताबिक, पुलिस अपराधियों के खिलाफ जल्द चार्ज फ्रेम करके 30 दिन के भीतर सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.
3 महीने में 10 हजार को सजा
यूपी सरकार का 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभी तक सफल दिख रहा है. इसकी गवाही यूपी पुलिस के द्वारा पेश किए गए आंकड़े दे रहे हैं. इसके मुताबिक, तीन महीने के अंदर 10 हजार से अधिक अपराधियों को सजा हो पाई है, वो भी रिकॉर्ड 30 दिनों के अंदर हुआ है. इस मामले में नोएडा पुलिस सबसे आगे रही है. इसके बाद क्रमश: सहारनपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, आगरा, अमरोहा, मुजफ्फरनगर और बाराबंकी का स्थान है. डीजीपी विजय कुमार के मुताबिक, ''इस ऑपरेशन के तहत 3 महीने में 10487 अपराधियों को सजा दिलाई गई है. इस अवधि में 10 अपराधियों को फांसी की सजा भी दिलाई गई है, जिसमें दो आतंकी शामिल हैं. इस तरह 10 दोषियों को सजा-ए-मौत, 1142 को उम्रकैद, 189 को 20 साल जेल, 722 को 10 साल जेल और 8424 को 1 से 10 साल जेल की सजा सुनाई गई है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






