
जानिए कौन है अबू अल हसन, जो बना आतंकी संगठन ISIS का नया बॉस
Zee News
आईएसआईएस को अल-कायदा की ही एक शाखा माना जाता है. यह 2003 में सुन्नी मुस्लिम तानाशाह सद्दाम हुसैन को उखाड़ फेंकने के बाद अमेरिकी सेना के खिलाफ इस्लामी विद्रोह के तौर पर उभरकर सामने आया था.
नई दिल्लीः कुख्यात संगठन इस्लामिक इस्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया यानी ISIS का नया सरगना अबू अल हसन अल हाशमी अल कुरैशी को बनाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ISIS ने ऑनलाइन प्रसारित एक रिकॉर्डेड ऑडियो संदेश में नए नेता का नाम लिया है.
कौन है ये नया सरगना इस ISIS के नए नेता अबू अल-हसन अल-हाशमी अल-कुरैशी की नियुक्ति की घोषणा गुरुवार को की गई है. कुरैशी पूर्व खलीफा अबू बकर अल-बगदादी का भाई है. बता दें कि पिछले महीने ISIS का सरगना अबू इब्राहिम अल-हाशमी अल-कुरैशी और उसका प्रवक्ता अबू हमजा अल-कुरैशी मारे जा चुके हैं. आईएसआईएस ने गुरुवार को दोनों की मौत की पुष्टि की.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



