
जाको राखे साइयां! घने जंगल में 3 दिन अकेले भटका 3 साल का मासूम, प्यास लगी तो गंदे नाले का पिया पानी
Zee News
Three year old boy miraculously survives 3 days and nights alone in forest: बच्चे के पिता ने खुशी जताते हुए कहा, 'ये चमत्कार है कि उनका बेटा घने जंगल में 3 दिन अकेले रहा. जैसे ही उसने मां की आवाज सुनी तो आंखे खोली फिर उनसे चिपक कर सो गया.
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में तीन साल के एक मासूम बच्चे के रेस्क्यू का डरावना मामला सामने आया है. इस लड़के ने जंगल की घनी झाड़ियों में तीन दिन और तीन रात अकेले जिंदा रहकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया. पुलिस और बचाव दल की नजर जब इस लड़के पर पड़ी तो वो भी दंग रह गए. एंथनी नाम के इस बच्चे के शरीर पर सिर्फ एक टी-शर्ट और नैपी पैंट थी. जिसे आखिरी बार सिडनी (Sydeny) से करीब 140 Km दूर स्थित गांव में अपनी फेमिली कॉटेज में देखा गया था. दरअसल ये बच्चा भूलने की बीमारी यानी ऑटिज्म (Autism) से पीड़ित है. बचाव दल के सामने उसकी बीमारी भी एक चुनौती थी. इसके बावजूद 4 सितंबर को, एक खोज दल ने बच्चे की तलाश शुरू की. परिवार वाले भी अपने बच्चे की सलामती के लिये परेशान थे. उनका कहना था कि भविष्य में वो उसे खुद से दूर नहीं होने देंगे.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



