
जहां हुई रामसेतु, आदिपुरुष की शूटिंग वहां क्यों चला बुलडोजर? पढ़ें एक्शन से BJP नेता का क्या है कनेक्शन
AajTak
मुंबई के मड आइलैंड में आज BMC का बुलडोजर चला. इस दौरान कई अवैध स्टूडियो को गिराने का काम शुरू किया गया. BMC के इस फैसले पर भाजपा नेताओं ने जश्न मनाया. लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रहे बीजेपी के किरीट सोमैया अपने समर्थकों के साथ इस बुलडोजर एक्शन को देखने कुदाल (Hoe), फावड़ा (Spade) आदि लेकर पहुंचे.
मुंबई के मड आइलैंड में बने अवैध स्टूडियो पर आज BMC ने बुलडोजर चलाया. इस बुलडोजर एक्शन को लेकर भाजपा नेताओं ने आज खूब जश्न मनाया. दरअसल यह बुलडोजर एक्शन कांग्रेस नेता असलम शेख के अवैध स्टूडियो पर हुआ. कांग्रेस नेता असलम शेख पर 1000 करोड़ के अवैध स्टूडियो बनाने का आरोप है. उनके स्टूडियो के कुछ हिस्से फरवरी में भी तोड़े गए थे. महाराष्ट्र पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से इन अवैध स्टूडियो के खिलाफ BMC और डीएम को कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया गया.
एनजीटी की पश्चिमी क्षेत्र की पीठ ने गुरुवार को मड आइलैंड में पांच स्टूडियो के विध्वंस पर रोक को रद्द कर दिया था, जबकि स्टूडियो संचालकों द्वारा दायर एक याचिका को खारिज करते हुए उन्हें आगे के संचालन से रोक दिया. इस मामले पर भाजपा ने आरोप लगाया कि इन अवैध स्टूडियो का निर्माण महा विकास अघाड़ी के संरक्षण में हुआ था.
बुलडोजर एक्शन देखने पहुंचे BJP नेता
लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रहे बीजेपी के किरीट सोमैया अपने समर्थकों के साथ इस बुलडोजर एक्शन को देखने कुदाल (Hoe), फावड़ा (Spade) आदि लेकर पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया था कि यह तमाम स्टूडियो बिना इजाजत के बनाए गए थे और महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (MCZMA) का उल्लंघन करते हुए फर्जी दस्तावेजों पर आधारित थे.
BMC कमिश्नर की मिलीभगत से हुआ अवैध निर्माण
सोमैया ने कहा कि बीएमसी आयुक्त इकबाल चहल इस अवैध घोटाले के बारे में पहले जानते थे लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा, 'हमने अदालत का दरवाजा खटखटाया, अदालत ने बीएमसी से सवाल किया कि अवैध निर्माण की अनुमति कैसे दी गई.' इसके अलावा किरीट सोमैया ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से इसकी जांच का आदेश देने का अनुरोध भी किया है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











