
जहां एक दूसरे पर दुश्मन की तरह टूट पड़े थे अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग, वहां फिर हुई फायरिंग
AajTak
बिहार के मोकामा में दूसरी बार फायरिंग की घटना हुई है. इस बार गोलीबारी सोनू-मोनू के मुंशी रहे मुकेश के घर पर की गई है. वारदात मोकामा के जलालपुर नौरंगा गांव पास डुमरा में हुई है. नौरंगा वही इलाका है, जहां एक दिन पहले भी अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच फायरिंग की घटना हुई थी.
बिहार का मोकामा वर्चस्व की लड़ाई में फंसता दिख रहा है. यहां दूसरी बार फायरिंग की घटना हुई है. इस बार गोलीबारी सोनू-मोनू के मुंशी रहे मुकेश के घर पर की गई, जिसके बाद से पूरा इलाका दहशत में है. मुकेश के घर के पास से कारतूस के खोखे भी बरामद किए गए हैं.
वारदात मोकामा के जलालपुर नौरंगा गांव पास डुमरा में हुई है. नौरंगा वही इलाका है, जहां एक दिन पहले भी बाहुबली अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच फायरिंग की घटना हुई थी.
बता दें कि सोनू ने आजतक से बातचीत में मुकेश पर पैसा गबन करने का आरोप लगाया था. वहीं, अनंत सिंह ने सोनू-मोनू गैंग पर मुकेश के साथ मारपीट और उसके घर में ताला लगाने का आरोप लगाया था. सोनू-मोनू गैंग और अनंत सिंह के बीच पहली बार फयारिंग मुकेश को लेकर ही हुई थी.
70 से 80 राउंड चली थी गोलियां
एक दिन पहले ही यहां अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच 70 से 80 राउंड गोलियां चलीं थीं, जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बचे थे. वारदात के दौरान अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली लग गई थी. इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह और सोनू मोनू को नामजद करते हुए कुल तीन FIR दर्ज की थीं.
डीएसपी के पास जने के लिए कहा

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











