
जहांगीरपुरी हिंसा: 200 वीडियो, 25 गिरफ्तारियां और दोनों पक्षों के दावे पर दावे... जानिए कहां तक पहुंची जांच
AajTak
Jahangirpuri violence : दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हिंसा हुई थी. इस मामले में अब तक 2 नाबालिगों समेत 25 लोगों को गिरफ्तार किया है. हिंसा में 8 पुलिसकर्मी समेत 9 लोग जख्मी हुए थे. इतना ही नहीं पुलिस ने बिना इजाजत जुलूस निकालने पर भी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है.
राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के मामले में क्राइम ब्रांच एक्टिव हो गई है. अभी तक इस मामले में 25 लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है. क्राइम ब्रांच की 14 टीमें जांच में जुटी हैं. जहांगीरपुरी में जहां हिंसा हुई थी, वहां, और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से करीब 200 वीडियो जुटाए गए हैं. इन्हीं के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सोमवार को जुलूस के आयोजकों पर भी मामला दर्ज किया है. जुलूस के दौरान ही हिंसा फैली थी. उधर, जहांगीरपुरी में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही ड्रोन से गलियों में नजर रखी जा रही है.
उधर, राजनीतिक आरोपों के बीच दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस मामले में जाति धर्म के आधार पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, बल्कि सबूतों के आधार पर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी.
पुलिस ने बताया कि जहांगीरपुरी में जो जुलूस निकला था, उसकी अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई थी. इसके अलावा हिंसा के दौरान फायरिंग करने वाले मुस्लिम युवक सोनू को भी गिरफ्तार किया गया है. जहांगीरपुरी हिंसा में 8 पुलिसकर्मियों समेत 9 लोग जख्मी हुए हैं.
इसके अलावा 25 लोगों को अब तक हिरासत में लिया गया है. इनमें से दो नाबालिग भी हैं. वहीं, इस मामले में पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रेम शर्मा से भी पूछताछ की गई. पुलिस के मुताबिक, करीब 200 वीडियो की जांच की जा रही है, जिससे ये पता लगाया जा सके कि हिंसा कैसे फैली और इसके पीछे कौन कौन है? डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ऊषा रंगनानी ने बताया कि बिना परमिशन के जुलूस निकालने पर आयोजनकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है. एक आरोपी को पूछताछ में भी शामिल किया गया. इससे पहले डीसीपी ने बताया था कि बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है. जहांगीरपुरी में करीब पुलिस के 500 और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने पेट्रोलिंग की. इसके अलावा क्षेत्र में नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में 28 साल के सोनू को गिरफ्तार किया है. वह वीडियो में फायरिंग करता नजर आ रहा था. वह जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक का रहने वाला है. इतना ही नहीं जब पुलिस की टीम सोनू की तलाशी के लिए घर गई, तो उसके घरवालों ने टीम पर हमला कर दिया. उधर, बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया है कि हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार का संबंध सत्ताधारी पार्टी आप से है. इतना ही नहीं बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर अंसार को पार्टी से बाहर करने की मांग की है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









