
जहांगीरपुरी हिंसाः शोभायात्रा के लिए विहिप ने मांगी थी इजाजत! लेकिन यहां हुई गड़बड़
AajTak
Jahangirpuri violence: उत्तर पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बिना अनुमति के धार्मिक शोभायात्रा निकालने पर दिल्ली पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के एक स्थानीय नेता प्रेम शर्मा को गिरफ्तार किया था. हालांकि बाद में प्रेम शर्मा को छोड़ दिया गया.
विश्व हिंदू परिषद ने जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा से पहले पुलिस परमिशन न लेने के आरोप में दर्ज एफआईआर मामले में सफाई दी है. विहिप की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि उन्होंने शोभायात्रा निकालने के लिए दिल्ली पुलिस के सामने अर्जी डाली थी, लेकिन पुलिस ने अर्जी पर न तो हां में जवाब दिया था और न ही मना किया. ऐसे में बिना परमिशन के शोभायात्रा निकालने में कोई गैर कानूनी काम नहीं हुआ है.
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने आजतक से खास बातचीत में कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई की ओर से आयोजित शोभा यात्रा की इजाजत के लिए अर्जी कई दिन पहले डाल दी गई थी. यानी पुलिस प्रशासन को शोभा यात्रा निकलने का पता था.
शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई थी शोभायात्रा आलोक कुमार ने आजतक से बात करते हुए यह साफ किया की शोभा यात्रा शांतिपूर्ण थी. उन्होंने कहा, 'धार्मिक प्रतीकों और झंडों के साथ श्रद्धालु बिना हथियार के निकले थे. शोभा यात्रा में जय जयकार कर रहे लोगों ने न मस्जिद के आगे कोई धार्मिक या भड़काऊ नारे लगाए न ही किसी पर हमला किया, लेकिन शांतिपूर्ण शोभायात्रा पर इस तरह दुर्भावना से हमला करना अपने आप में गंभीर अपराध है.'
आलोक कुमार ने कहा कि सिर्फ दिल्ली के जहांगीरपुरी में ही नहीं बल्कि देश के कई शहरों जिनमें खरगोन और करौली सहित देश के 8-9 ऐसे शहर हैं जहां रामनवमी और हनुमान जन्म उत्सव की शोभायात्रा पर पथराव किया गया. हमले किए गए. हर जगह हमले का पैटर्न लगभग एक जैसा है यह बात प्रशासन के लिए भी गंभीर चुनौती है. मामले की जांच हो और सभी दोषियों पर कार्रवाई हो.
आलोक कुमार से जब यह पूछा गया कि कार्रवाई क्या उन लोगों पर भी हो जो धार्मिक जुलूस में डंडे आग्नेयास्त्र, तलवार और लाठी डंडों के साथ लैस थे. इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये उचित होगा कि अगर विहिप कार्यकर्ताओं के हाथों में हथियार होने के सबूत मिलते हैं तो जांच हर तरफ से हर पक्षकार की होनी चाहिए. इससे ही सच्चाई सामने आएगी.
उन्होंने इस बात पर बहुत साफ साफ साथ जवाब नहीं दिया कि बिना परमिशन के आखिर शोभायात्रा क्यों? उनका यह भी कहना था कि जब शोभायात्रा बिना परमिशन के थी तो पुलिस वाले साथ क्यों चल रहे थे? और वह भी जब शोभायात्रा इतनी भव्य और बड़ी हो तो सिर्फ तीन पुलिसवाले? इसमें तो पूरी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए थी. सिर्फ तीन पुलिसवालों से भीड़ को कैसे काबू किया जा सकता था? किसी भी अपरिहार्य स्थिति का सामना तीन पुलिसकर्मी कैसे कर सकते हैं?

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






