
जहांगीरपुरी में भारी सुरक्षाबल, संकरी गलियों की ड्रोन से निगरानी, देखें बुलडोजर एक्शन की तैयारियां
AajTak
जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर चलाने का एक्शन होने वाला है. उत्तरी दिल्ली एमसीडी की चिट्ठी के बाद जहांगीरपुरी में भारी मात्रा में पुलिस के पहुंचने से ये अटकलें तेज हो गई हैं. कल नॉर्थ दिल्ली एमसीडी ने दिल्ली पुलिस से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की थी. चिट्ठी में कहा गया था कि एमसीडी की तरफ से 20 अप्रैल यानी आज और 21 अप्रैल यानी कल जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. इससे पहले जहांगीरपुरी में भारी सुरक्षाबल तैनात हैं और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है. ड्रोन्स से इलाके पर नजर भी रखी जा कही है. देखें

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











