
जहांगीरपुरी जैसी हिंसा-दंगे कैसे रोके जाएं, किरण बेदी ने दिए ये 7 सुझाव
AajTak
दिल्ली में जहांगीरपुरी में फैली हिंसा को लेकर पुलिस ने बताया था कि यहां जुलूस निकालने की अनुमति नहीं ली गई थी. हालांकि, पुलिस ने अपनी एफआईआर में कहा है कि जुलूस शांतिपूर्ण था, हालांकि, कुछ लोगों ने जुलूस के दौरान लोगों को उकसाया, जिसके चलते ये हिंसा हुई.
देश के तमाम हिस्सों में रामनवमी और हनुमान जयंती पर हिंसा और दंगों की खबरें आई हैं. दिल्ली में हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में हिंसा फैली थी. इस हिंसा में 8 पुलिसकर्मी समेत 9 लोग जख्मी हुए हैं. पुलिस ने अब तक इस मामले में 25 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. इन सबके बीच पूर्व आईपीएस और पुडुचेरी की पूर्व एलजी किरण बेदी ने दंगे रोकने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं.
1- किरण बेदी के मुताबिक, किसी भी संकरे और संवेदनशील इलाके में जुलूस निकालने और अनुमति देने से पहले 'क्या करें और क्या न करें', इसका सख्त पालन होना चाहिए. ताकि सुरक्षित रखने और शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्रों के लोगों को भी जिम्मेदार बनाया जा सके.
2- 'जुलूस में क्षेत्र के बाजार संघ या महिला कमेटियों समेत सम्माननीय लोगों को अभिभावक के तौर पर काम करने के लिए प्रेरित किया जाए. महिलाएं भी शांति सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं.'
3- इन क्षेत्रों में रहने वाले जिन लोगों ने पहले अपराध किया है, उनपर नजर रखी जाए और कानून के तहत कड़ी जांच के तहत लाया जाए. शांति बनाए रखने के लिए ऐसे व्यक्तियों से पीस बॉन्ड भराया जाए. 4- 'छतों की तलाशी की जाए, ताकि ज्वलनशील सामग्री या ईंट-पत्थर न मिले. नगर निकाय से सफाई करवाई जाए.'
5- 'इन इलाकों में किसी भी व्यक्ति पर अगर लाइसेंस वाले हथियार हैं, तो वे जमा करवाए जाएं.'
6- 'व्यवस्थित पुलिस व्यवस्था की जाए. महिला पीस कमेटी द्वारा महिलाओं को शामिल किया जाए. इसके अलावा जुलूस से पहले पुलिस स्थानीय लोगों के साथ बैठक करे.'

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











