
जहर के पैकेट की फोटो भेजी तो बॉयफ्रेंड ने लिखा OK, फिर युवती ने दे दी जान
AajTak
पूनम की तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पहले तो भितरवार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था फिर वहां से ग्वालियर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया था. इलाज के दौरान पूनम की मौत हो गई.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शादीशुदा युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जहर खाने से पहले उसने उसने अपने प्रेमी को जहर की पुड़िया की तस्वीरें भेजी थीं. प्रेमी ने उसका मैसेज देखा और OK लिखा कर भेजा. इसके बाद युवती ने जहर खा लिया. गंभीर हालत युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था. यहां पर उसकी मौत हो गई. सामने आया है कि प्रेमी युवती की परेशान किया करता था. इसलिए उसने यह कदम उठाया है.
दरअसल, घटना जिले की भितरवार तहसील के मोहनगढ़ गांव की है. 22 साल की पूनम बाथम की शादी देवरा गांव में हुई थी, लेकिन समय बाद उसने अपने पति से तलाक ले लिया था. करीब एक साल पहले पूनम की दूसरी शादी यूपी के समशाबाद के रहने वाले व्यक्ति से की गई थी. करीब 10 दिन पहले पूनम अपने पिता के घर मोहनगढ़ गांव आई हुई थी.
गांव के युवक से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
सामने आया है कि पूनम का गांव के ही एक युवक जशरथ से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दो-तीन दिन पहले उसकी अपने प्रेमी से किसी बात पर लड़ाई हो गई थी. दोनों के बीच बात नहीं हो रही थी. गुस्साई पूनम ने जहर (सल्फास) की पुड़िया की तस्वीरें प्रेमी के वाट्सएप पर भेजीं. युवक ने मैसेज देखा और OK लिखकर रिप्लाई कर दिया. इसके बाद पूनम ने जहर खा लिया.
ग्वालियर में हो गई पूनम की गई मौत
पूनम की तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पहले तो भितरवार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था फिर वहां से ग्वालियर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया था. 29 जुलाई (शनिवार) को इलाज के दौरान पूनम की मौत हो गई.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







