
जवानों के साथ दिवाली मनाने हिमाचल प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी, सेना की जैकेट में आए नजर
AajTak
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेपचा पहुंच गए हैं. वहां उन्होंने जवानों से मुलाकात की. पीएम मोदी हर साल दिवाली के मौके पर देश के अलग-अलग सीमाई क्षेत्रों का दौरा करते हैं और जवानों के साथ ही दिवाली की खुशियों को बांटते हैं.
हर साल की तरह इस बार भी देश के जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश पहुंच गए है. सीमावर्ती इलाके लेपचा में पीएम नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की.
पीएम मोदी ने इस मौके पर एक्स (ट्वीट) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेपचा पहुंच गया हूं. इस दौरान पीएम मोदी सेना की जैकेट और टोपी में नजर आए.
बता दें कि रविवार को पूरे देश में दिवाली मनाई जा रही है. हालांकि देश की सीमा की सुरक्षा में जुटे जवान ड्यूटी की वजह से अपने घर नहीं जा पाते हैं. ऐसे में उन्हें परिवार की याद ना आए इसलिए पीएम मोदी हर साल देश के अलग-अलग सीमाई क्षेत्रों में जवानों के साल मिलकर दिवाली मनाते हैं. पीएम मोदी ने लेपचा पहुंचकर न सिर्फ जवानों से मुलाकात की बल्कि उनका हाल चाल भी जाना.
पीएम मोदी ने कब कहां मनाई दिवाली
2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दिवाली के अवसर पर सियाचिन में तैनात जवानों के साथ खुशिया बांटी थी. यह दुनिया का सबसे ऊंचा रणक्षेत्र है और वहां की परिस्थितियां बहुत कठिन हैं. प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम से जवानों का मनोबल बढ़ा था. पीएम मोदी इस मौके पर जवानों को मिठाई भी खिलाते हैं.
2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल में तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. कारगिल युद्ध में भारत की जीत के लिए यह एक ऐतिहासिक स्थान है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











