
जल्द खुलेंगे चार धाम के कपाट, श्रद्धालुओं के लिए होंगे ये खास इंतजाम
AajTak
चार धाम की यात्रा फिर शुरू होने जा रही है. इस बार यात्रा को और ज्यादा सुगम बनाने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं. कहा जा रहा है कि पिछले सालों की तुलना में इस साल ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने आ सकते हैं.
चार धाम की यात्रा एक बार फिर शुरू होने जा रही है. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा 3 मई से शुरू हो जाएगी, तो वहीं 6 मई को केदारनाथ के कपाट दर्शन के लिए खुल जाएंगे. बद्रीनाथ को लेकर बताया गया है कि आठ मई से वहां भी श्रद्धालु दर्शन करने आ पाएंगे. सरकार के मुताबिक इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आने वाले हैं. ऐसे में प्रशासन की तरफ से बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है.
क्या खास इंतजाम?
यात्रा से सम्बंधित सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करने में जुट गया है. यात्रा मार्ग से लेकर अन्य व्यवस्था यात्रा शुरू होने से पहले ठीक करने में प्रशासन ने ताकत झोंक दी है. पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर लगातार मोनिटरिंग जारी है, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर चारधाम यात्रा की तैयारी की जा रही है. केदारनाथ में बनी आदिगुरू शंकराचार्य की विशाल समाधि भी इस बार सभी लोगों को दर्शन हेतु खुली रहेगी.
आपको बता दें कि बद्रीनाथ और केदारनाथ में निर्माण कार्य चल रहे हैं जिस पर कई काम यात्रा से पूर्व ही पूरे कर लिए जाएंगे. अभी इस समय वहां बद्रीनाथ धाम के पुनः निर्माण का काम भी जारी है. सरकार की तरफ से 2 हजार करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, अभी 65 करोड़ का विकास कार्य शुरू कर दिया गया है.
रजिस्ट्रेशन में कोई बदलाव?
इस बार खासतौर पर सभी यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा जो टूरिज्म के पोर्टल पर करना होगा. साथ ही इस बार एक डिवाइस के जरिए फिजिकल रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा जिससे ये पता चल सके कि किस धाम में किस समय कितने लोग मौजूद हैं, जिसके बाद उनकी संख्या घटाने बढ़ाने को लेकर स्थानीय प्रशाशन विचार कर सकता है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








