
जल्द आ सकता है WhatsApp में मल्टी डिवाइस फीचर, ऐसे करेगा काम
AajTak
WhatsApp की अभी लिमिटेशन ये है कि, इसे आप एक साथ एक ही स्मार्टफोन में यूज कर सकते हैं. लेकिन आने वाले समय में ये बदल सकता है.
WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर के तहत एक WhatsApp अकाउंट को कई डिवाइस से लिंक किया जा सकता है. मल्टी डिवाइस फीचर काफी समय से चर्चा में है, लेकिन अब तक ये फाइनल बिल्ड में नहीं आया है. अब लग रहा है ये फीचर जल्द ही WhatsApp पर आने वाला है. WhatsApp के मल्टी-डिवाइस फीचर के बारे में कुछ दिन पहले ही जानकारी सामने आई थी. अब जो खबर आ रही है उसके अनुसार इसे जल्द ही iOS और Android के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. लेटेस्ट WhatsApp बीटा वर्जन 2.21.30 में यूजर को लिंक्ड अकाउंट से लॉग-आउट करने का ऑप्शन मिलेगा. इसकी जानकारी WhatsApp के आने वाले फीचर्स पर नजर रखने वाले WaBetainfo ने दी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










