
जल्द आपको दिखेगा Gmail का नया लुक, काफी कुछ बदल जाएगा, जानिए क्या होगा चेंज
AajTak
बहुत जल्द आपको Gmail का नया लुक देखने को मिलेगा. कंपनी ने इस साल फरवरी में नया यूजर इंटरफेस जारी किया था. इसे अब सभी के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है.
Google ने Gmail के लिए नया यूजर इंटरफेस फरवरी में जारी किया था. इसमें Material You स्टाइलिंग इफैक्ट्स पर ज्यादा फोकस किया गया था. अब कंपनी इसे सभी के लिए जारी कर रही है. यानी आप नहीं भी चाहेंगे भी ये नया व्यू Gmail की डिफॉल्ट सेटिंग रहेगी.
नए जीमेल यूजर इंटरफेस में आपको अपडेटेड UI कलेक्ट बटन्स Mail, Meet, Spaces और Chat के लिए एक लिस्ट में मिलेंगे. ये बटन्स आपको टॉप लेफ्ट में दिखाई देंगे. पहले लिस्ट में शामिल सभी एक से कई कन्वर्सेशन दिखाये जाते थे.
ये भी पढ़ें:- Samsung ने बनाई iPhone की 'बेकार कॉपी', फिर छलका ऐपल का दर्द, 7 साल चली थी लड़ाई
हालांकि, अभी भी उनको आसानी से एक्सेस किया जा सकता है. नए इंटरफेस से सभी चीजें एकसाथ स्क्रीन पर नहीं होगी. इससे आप किसी सेक्शन के किसी कन्वर्सेशन में क्विकली जंप कर सकते हैं. आप जब माउस को आइकन पर रखेंगे तो ये लिस्ट पॉप आउट होगी.
अगर आप कम्युनिकेशन का केवल एक पार्टिकुलर फॉर्म स्क्रीन पर चाहते हैं तो इसे भी आसानी से किया जा सकता है. क्योंकि चैट और बाकी एरिया आपके इनबॉक्स और लेबल्स में लिस्टेड नहीं होते हैं. गूगल के अनुसार, आप सेलेक्ट कर सकते हैं कि कौन सा ऐप Quick Settings मेन्यू में होगा.
आप अगर चाहे तो पुराने लुक में वापस से स्विच कर सकते हैं. Google ने कहा है कि ये एक्सटेंडेड रोलआउट है. इस वजह से आपके जीमेल इंटरफेस को चेंज होने में कुछ हफ्ते तक का समय लग सकता है. अगर आप इसे अभी ट्राय करना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑप्ट-इन कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










