
जलवायु परिवर्तन, उत्सर्जन और अर्थव्यवस्था..., G20 से संयुक्त राष्ट्र को किन मामलों पर हैं अपेक्षाएं
AajTak
गुटारेस ने कहा कि G20 से कई अपेक्षाएं हैं. पहली तो यह कि जी20 को सतत विकास से जुड़े लक्ष्यों को लेकर नेतृत्व दिखाना होगा और अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी होगी. इसके साथ ही प्रति वर्ष कम से कम $500 बिलियन का एसडीजी प्रोत्साहन देने की अपेक्षा है. इस दौरान जलवायु पर भी बात होने की अपेक्षा है.
G20 सम्मेलन में शिरकत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटारेस भारत पहुंच गए हैं. इस मौके पर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने कहा कि भारत ग्लोबल साउथ का प्रतिनिधित्व करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है. यह बहुत ही चुनौतिपूर्ण समय है. हर देश को स्वतंत्र तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए. इस तरह के तरीके खोजे जाने चाहिए कि क्लाइमेट बदलावों से निपटने के लिए विकसित देश विकासशील देशों की मदद करें. इसीके साथ G-20 समिट में संयुक्त राष्ट्र की अपेक्षाएं जलवायु से जुड़ीं चुनौतियों को लेकर भी हैं.
जी20 से कई अपेक्षाएं गुटारेस ने कहा कि G20 से कई अपेक्षाएं हैं. पहली तो यह कि जी20 को सतत विकास से जुड़े लक्ष्यों को लेकर नेतृत्व दिखाना होगा और अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी होगी. इसके साथ ही प्रति वर्ष कम से कम $500 बिलियन का एसडीजी प्रोत्साहन देने की अपेक्षा है. ऐसे तरीके खोजने की ज़रूरत है ताकि विकसित देश विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकें. उत्सर्जन कम करें.
विनाशकारी जलवायु स्थिति का सामने कर रहे हैं हमः गुटारेस संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि इन सबके साथ उनकी दिलचस्पी जी-20 में एकत्रित हो रही उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकसित देशों को देखने में होगी. उन्होंने कहा कि हम एक विनाशकारी जलवायु स्थिति का सामना कर रहे हैं और विकासशील देशों को अनुकूलन बनाने के लिए जलवायु कार्रवाई के आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षा का सामना कर रहे हैं. यह भी अपेक्षा है कि सम्मेलन के दौरान सभी देश उत्सर्जन को कम करने को बढ़ती महत्वाकांक्षा के लिए एकजुट दृष्टिकोण के रूप में आने में सक्षम हो सकें.
चीन और रूस पर क्या बोले गुटारेस? चीन और रूस के प्रमुखों के G20 में भाग न लेने पर उन्होंने कहा कि, यह बेहद चुनौतीपूर्ण क्षण है. देशों को स्वतंत्र रूप से जिम्मेदारी निभानी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि जी20 स्वतंत्र रूप से अपनी जिम्मेदारी संभालेगा. इसके साथ ही गुटारेस ने यूक्रेन युद्ध का मुद्दा भी उठाया है.
गुटारेस ने कहा कि मैं एक अफ्रीकी देश की उपस्थिति का समर्थन करता हूं. उन्होंने कहा कि कम से कम सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में, मैं देख सकता हूं कि अफ्रीका की मजबूत भागीदारी के लिए ब्रेटन वुड्स प्रणाली में सुधार करना आवश्यक है और निःसंदेह मुझे अफ्रीकी संघ को जी-20 के सदस्य के रूप में देखकर बहुत खुशी होगी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







